पाक में दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। चारसड्डा जिले के निसत्ता गांव में भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने पुलिस की मोबाइल वैन पर हमला कर दिया। इसके बाद संदिग्धों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस की एक टीम जिले के गुजराबाद इलाके में पहुंची।
मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। एक अन्य घटना में पुलिस ने शबर्रा इलाके में एक आतंकवादी को उस समय मार गिराया जब उसने एक सुरक्षा चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं। तलाशी के लिए रुकने का इशारा किए जाने पर आतंकवादी ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।