फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूस्टन में 'साझे सपने, उज्जवल भविष्य' पर भाषण देंगे पीएम मोदी, 50 हजार लोग सुनेंगे 

Wed, 07 Aug 2019 04:12 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन

अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22 सितंबर को स्वागत करने की तैयारी में जुटे हैं। इस दौरान करीब 50 हजार लोग मोदी का भाषण सुनने के लिए एनआरजी स्टेडियम में एकत्रित होंगे। ‘साझे सपने, उज्ज्वल भविष्य’ ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का विषय होगा, जिसमें अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के उल्लेखनीय योगदान पर रोशनी डाली जाएगी। साथ ही अमेरिका-भारत के बीच मजबूत और लंबी साझेदारी पर भी चर्चा होगी। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए वहां लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। बता दें कि ह्यूस्टन में भारतीय मूल के करीब पांच लाख लोग रहते हैं। कार्यक्रम के आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 'हाउडी मोदी' सम्मेलन को टेक्सस इंडिया फोरम आयोजित कर रही है। 'हाउडी' शब्द का मतलब होता है मित्रवत भाषा में 'आप कैसे हैं'। इस शब्द का इस्तेमाल सामान्य अभिवादन के लिए दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में खूब किया जाता है।  

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के अलावा कार्यक्रम में एक संस्कृकित कार्यक्रम का आयोजन होने की भी संभावना हैं। इसमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय को दिखाया जाएगा। इसका टीवी चैनलों और ऑनलाइन माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि भारत और अमेरिका की 100 करोड़ से ज्यादा आबादी कार्यक्रम को देख सकेगी। 
  
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के अलावा, स्थानीय अधिकारी भी प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी जितेन अग्रवाल ने कहा, 'यह एक बेहतरीन कार्यक्रम होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'दोनों देशों के संबंध मजबूत करेगी यह पीएम मोदी की यात्रा'

पिछले साल एक व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए टेक्सस के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने कहा, 'पिछले साल अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सम्मान की बात थी। मैं समझता हूं कि उनकी टेक्सस की यह यात्रा हमारे आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगी।'  

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सम्मेलन में प्रवेश मुफ्त होगा, लेकिन इसके लिए पास की जरूरत पड़ेगी। इसके पास केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के तहत 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर दिए जाएंगे। इस आयोजन को एतिहासिक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन एनआरजी स्टेडिम में होगा जहां 45 हजार लोगों की क्षमता है।  

तीसरी बार भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे मोदी

साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का भारतीय-अमेरिकी समुदाय को तीसरा और इनके दूसरे कार्यकाल का पहला संबोधन होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में और साल 2016 में सिलिकॉन वैली में संबोधन दिया था। दोनों कार्यक्रमों में बड़़ी भीड़ उमड़ी थी और 20 हजार से ज्यादा लोग वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें