पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल से भी बातचीत की।
पीएम मोदी ने यूरोपीय संघ की शीर्ष पदाधिकारी और ईयू कमीशन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक भलाई के लिए यूरोपीय संघ के साथ मिलकर काम करता रहेगा।
रियो जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मिस्र के राष्ट्राध्यक्ष के साथ शानदार बातचीत हुई।
कीर स्टार्मर, नरेंद्र मोदी
- फोटो : एक्स/एमईए
ब्राजील में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि अगले साल भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता फिर से शुरू की जाएगी। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ब्रिटेन भारत के साथ एक नई रणनीतिक साझेदारी बनाने का प्रयास करेगा। इसमें व्यापार समझौता, सुरक्षा, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है।
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास स्टोरे के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा, बैठक बहुत अच्छी रही। हमारी आर्कटिक नीति ने भारत-नॉर्वे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया है। दोनों देशों के बीच निवेश संबंधों को बेहतर बनाने पर विचार हुआ। नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और समुद्री व्यापार से जुड़ी अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग पर भी चर्चा हुई।
जी-20 सम्मेलन से इतर फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, 'मेरे मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलना हमेशा बहुत खुशी की बात होती है। इस साल की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक और पैरालिंपिक की सफल मेजबानी के लिए उन्हें बधाई दी। हमने इस बारे में बात की कि कैसे भारत और फ्रांस अंतरिक्ष, ऊर्जा, एआई और ऐसे अन्य भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करना जारी रख सकते हैं। दोनों देश नागरिकों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने के लिए भी मिलकर काम करेंगे।