फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी को उनके दोबारा चुने जाने पर दी बधाई

Wed, 25 Dec 2019 01:58 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्हें युद्धग्रस्त देश में शांति प्रक्रिया बनाए रखने के लिए भारत के समर्थन का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


वहीं, बधाई के बाद गनी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘मेरे प्यारे दोस्त और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे राष्ट्रपति चुनावों के शुरुआती नतीजों और अफगान लोगों की जीत पर बधाई दी है।’

अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हाल में ही हुए मतदान का परिणाम जारी हुआ। अशरफ गनी ने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार अब्दुल्ला अब्दुल्ला को हराकर दोबारा राष्ट्रपति के पद पर कब्जा जमा लिया। गनी को कुल 923,868 मत मिले जो कुल मतदान का 50.64 फीसदी है। वहीं अब्दुल्ला अब्दुल्ला को 702,099 मत मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें