फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका पहुंचे पीएम मोदी, विक्रमसिंघे ने किया स्वागत

Thu, 11 May 2017 06:26 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका रवाना होने से पहले फेसबुक पोस्ट द्वारा भी इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
श्रीलंका पहुंचे नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंच गए हैं। यहां वो बौद्ध धर्म के अनुयायियों के सबसे बड़े उत्सव अंतरराष्ट्रीय बैसाख दिवस समारोह में भाग लेंगे। पीएम मोदी की अगवानी खुद श्रीलंकाई पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका रवाना होने से पहले फेसबुक पोस्ट द्वारा भी इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि मैं आज से श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर रहूंगा। यह दो सालों में मेरा दूसरा द्विपक्षीय दौरा है, जो हमारे मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। PM Narendra Modi arrives in Sri Lanka on a two-day visit — ANI (@ANI_news) May 11, 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा है कि वो अपनी यात्रा के दौरान 12 मई को कोलंबो में अंतर्राष्ट्रीय वेसाक दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। जहां वो दिग्गज बौद्ध धर्म गुरुओं, बुद्धिजीवियों और धर्मशास्त्रियों से भी बातचीत करेंगे। इस दौरान उनकी श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी मुलाकात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें