अयोध्या में भूमिपूजन की तैयारियों के बीच अमेरिका स्थित एक प्रवासी भारतीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि राम मंदिर निर्माण में दुनियाभर के प्रवासियों को योगदान देने की अनुमति प्रदान करें। भारतीय मूल के अमेरिकी एक्टिविस्ट और जयपुर फुट यूएसए के प्रमुख प्रेम भंडारी ने कहा, कि करीब 3.2 करोड़ प्रवासी भारतीय दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं।