फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: पीएम मोदी ने G20 लीडर्स समिट में खाद्य सुरक्षा पर दिया जोर, दूसरे सेशन में विश्व को दिया बड़ा संदेश

Sat, 22 Nov 2025 11:18 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दूसरे सेशन को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
जी20 समिट में पीएम मोदी - फोटो : X-@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्गमें जी20 लीडर्स समिट के सेशन II को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए क्लाइमेट एजेंडा पर ज्यादा मिलकर काम करने की अपील की और भारत की प्रेसीडेंसी के दौरान अपनाए गए खाद्य सुरक्षा पर डेक्कन सिद्धांतों पर जोर दिया।
विज्ञापन


समिट के दूसरे सेशन में पीएम मोदी ने इस बात की तारीफ की कि भारत द्वारा शुरू किए गए आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने G20 देशों से वित्त, प्रौद्योगिकी और कौशल विकास जुटाने के लिए CDRI के साथ मिलकर काम करने की भी अपील की।
खनिज सर्कुलरिटी पहल का रखा प्रस्ताव
इस दौरान भारत ने शनिवार (22 नवंबर) को पुनर्चक्रण, शहरी खनन, सेकेंड लाइफ बैटरी और संबंधित नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए जी-20 महत्वपूर्ण खनिज सर्कुलरिटी पहल का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि देश स्थिरता और स्वच्छ ऊर्जा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  जोहानिसबर्ग

जी-20 में टूटी परंपरा: अध्यक्षता पर अफ्रीकी राष्ट्रपति की ट्रंप को दो टूक, बोले- ऐसे किसी को भी नहीं सौंपेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें