फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर लाओस पहुंचे; आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Thu, 10 Oct 2024 12:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,  'सबाईदे लाओस। प्रधानमंत्री मोदी विएंतियान, लाओ पीडीआर पहुंच गए। उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। लाओस के गृह मंत्री विलायवोंग बौड्डखम ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर लाओस पहुंचे। यहां वे आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य इन समूहों के देशों के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना है।

विज्ञापन


लाओस जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य (लाओ पीडीआर) के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफनाडोन के निमंत्रण पर मोदी दो दिवसीय यात्रा पर आज विएंतियाने पहुंचे हैं। लाओस दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन ‘आसियान’ का वर्तमान अध्यक्ष है। इस दौरान मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,  'सबाईदे लाओस। प्रधानमंत्री मोदी विएंतियान, लाओ पीडीआर पहुंच गए। उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। लाओस के गृह मंत्री विलायवोंग बौड्डखम ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

 

इस बीच लाओस समुदाय के लोगों ने वियनतियाने के होटल डबल ट्री में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए हिंदी में अभिवादन किया। यहां भारतीय प्रवासी और लाओस समुदाय के लोगों ने गायत्री मंत्र का पाठ किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लाओस के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं द्वारा आयोजित आशीर्वाद समारोह में भाग लिया। यहां प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसमें लाओ पीडीआर के लोगों द्वारा बिहू नृत्य भी शामिल था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वियनतियाने में रामायण के लाओ रूपांतरण फलक-फलम को देखा, जिसे फ्रा लाक फ्रा राम के नाम से भी जाना जाता है। फिर उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा वट फू मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार और संरक्षण पर की गई प्रदर्शनी देखी।

रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा होगी
रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में भाग लेने के लिए लाओस की उनकी यात्रा आसियान देशों के साथ संबंधों को और गहरा करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस साल एक्ट ईस्ट नीति का दशक पूरा कर रहा है। मैं आसियान नेताओं के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा करूंगा और हमारे सहयोग की भविष्य की दिशा तय करूंगा। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा।



भारत के करीबी, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध
उन्होंने कहा कि लाओस जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य (लाओ पीडीआर) समेत क्षेत्र के साथ भारत के करीबी, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं। यह बौद्ध धर्म और रामायण की साझा विरासत से समृद्ध हैं। मैं लाओ पीडीआर नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों को लेकर आशांवित हूं, ताकि हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया जा सके।

पीएम मोदी का कार्यक्रम

  • मोदी लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफनाडोन के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर आज विएंतियाने पहुंच जाएंगे।
  • वह 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
  • आसियान-भारत सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी 10वीं बार हिस्सा लेंगे। 
  • वे आसियान देशों के अन्य शासनाध्यक्षों के साथ भारत और आसियान के बीच संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

पीडीआर के पीएम सिपांडोन के निमंत्रण पर दौरा
इससे पहले विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने बताया कि यह 10वां मौका होगा, जब प्रधानमंत्री आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री अन्य नेताओं के साथ भारत-आसियान संबंधों में प्रगति का आकलन करने के साथ ही संबंधों के भविष्य की दिशा निर्धारित करेंगे। लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (पीडीआर) के पीएम सिपांडोन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी वियनतियाने के दौरे पर जा रहे हैं।

मजूमदार ने कहा कि पीएम मोदी और सिपांडोन के बीच दिपक्षीय बैठक होगी। भारत का लाओ पीडीआर के साथ घनिष्ठ, मित्रवत, ऐतिहासिक और सभ्यागगत संबंध है। इसमें सांस्कृतिक स्थलों की बहाली, क्षमता निर्माण और बिजली परियोजना जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। 

पीएम की अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक के सवाल पर मजूमदार ने कहा कि ऐसा आमतौर पर होता है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और बैठकों से इतर, प्रधानमंत्री कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इन सभी पर काम चल रहा है, और कार्यक्रम तय होने के बाद जानकारी दी जाएगी।

10 देशों का संगठन है आसियान
दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ यानी आसियान 10 देशों का संगठन है। इसमें भारत के अलावा, लाओ पीडीआर, इंडोनेशिया., मलयेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया और ब्रुनेई दारएस्सलाम शामिल हैं। वर्तमान में इसका अध्यक्ष लाओ पीडीआर है।

पीएम की लाओस यात्रा के दौरान म्यांमार संघर्ष पर चर्चा की उम्मीद
विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाओस की आगामी यात्रा के दौरान म्यांमार में चल रहे संघर्ष पर चर्चा होने की उम्मीद है और भारत इस बात पर अड़ा हुआ है कि स्थिति को सुलझाने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। बुधवार को प्रेस वार्ता में जयदीप मजूमदार ने कहा, म्यांमार, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के संदर्भ में, यह मुद्दा उठेगा, हमें उम्मीद है क्योंकि यह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विदेश मंत्रियों के स्तर पर भी उठ चुका है, इसलिए हमें उम्मीद है कि इस पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें