फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi US Visit: ‘देश की सरकारों की बात मानना जरूरी’, जैक डॉर्सी के भारत पर लगाए आरोप पर टेस्ला के CEO मस्क

Wed, 21 Jun 2023 09:39 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने हाल ही में आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ ट्विटर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन करने वाले अकाउंट्स को बैन करने के लिए कहा था। अब एलन मस्क ने साफ कर दिया है कि नियमों का मानना जरूरी है। 
विज्ञापन
एलन मस्क, पीएम मोदी और जैक डोर्सी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए हुए हैं। यहा उनसे मंगलवार को तमाम बड़ी हस्तियों ने एक-एक करके मुलाकात की। इस दौरान, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी मोदी से मिले और कई मुद्दों पर बात हुई। भारत के पीएम से मिलने के बाद मस्क ने कहा कि भारत में किसी भी अन्य बड़े देश की तुलना में अधिक संभावनाएं हैं और वह भविष्य को लेकर उत्साहित हैं।

एलन मस्क ने पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि ट्वीटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने भारत पर जो आरोप लगाए थे उसपर क्या विचार है, तो मस्क ने कहा कि किसी भी सोशल मीडिया को स्थानीय सरकार के नियमों का पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 

दरअसल, ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने हाल ही में भारत सरकार पर आरोप लगाते हुए एक बड़ी बात कही थी। उनके मुताबिक सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ ट्विटर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन करने वाले अकाउंट्स को बैन करने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार ने उन पर दबाव बनाया था।

मस्क ने कहा कि अगर देशों की सरकार के नियमों का पालन नहीं किया जाएगा तो एक ही विकल्प होगा कि ट्वीटर को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए जो बेहतर होगा वो हम कर सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बचाने का एकमात्र तरीका है कि किसी भी देश में उनके कानूनों का पालना करना। उन्होंने कहा कि हमारे लिए इससे अधिक करना असंभव है।

टेस्ला के भारत में प्रवेश करने पर एलन मस्क ने कहा कि हम अगले साल भारत घूमने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि टेस्ला जल्द भारत में दिखाई देगी। मस्क ने कहा कि उम्मीद है कि हम भविष्य में कुछ घोषणा करने में सक्षम होंगे।

मस्क ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह वास्तव में भारत की परवाह करते हैं क्योंकि वह भारत में महत्वपूर्ण निवेश करने के लिए हमसे आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं मोदी का प्रशंसक हूं। मस्क ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी बातचीत को बेहतरीन बताते हुए कहा कि भारत सौर ऊर्जा निवेश के लिए बढ़िया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें