फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी-राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बांग्लादेश के हालात पर हुई चर्चा, विदेश सचिव ने बताया क्या बात हुई

Fri, 14 Feb 2025 02:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात हुई। मीडिया से बातचीत में विक्रम मिसरी ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर भी बात हुई। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप से मिलते पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत में बांग्लादेश के हालात पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर चिंता जाहिर की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यह जानकारी दी। गुरुवार को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात हुई। मीडिया से बातचीत में विक्रम मिसरी ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर भी बात हुई। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बांग्लादेश के हालात पर जताई चिंता
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि 'प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रमों और भारत उस स्थिति को किस तरह देखता है, इस संबंध में अपने विचार और असल में अपनी चिंताएं राष्ट्रपति ट्रंप के साथ साझा कीं।' विदेश सचिव ने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि बांग्लादेश की स्थिति उस दिशा में आगे बढ़ेगी, जहां हम उनके साथ रचनात्मक और स्थिर तरीके से संबंध रख सकेंगे।' गौरतलब है कि बीते साल अगस्त में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश और भारत के संबंधों में गिरावट आई है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक वर्गों को निशाना बनाया गया और उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं हुईं। अभी तक भी वहां हिंसा की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। 

मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि 'प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रमों और भारत उस स्थिति को किस तरह देखता है, इस संबंध में अपने विचार और असल में अपनी चिंताएं राष्ट्रपति ट्रंप के साथ साझा कीं।' विदेश सचिव ने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि बांग्लादेश की स्थिति उस दिशा में आगे बढ़ेगी, जहां हम उनके साथ रचनात्मक और स्थिर तरीके से संबंध रख सकेंगे।' उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ट्रंप से जब बांग्लादेश में अमेरिका की भूमिका को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'हमारे डीप स्टेट की बांग्लादेश में कोई भूमिका नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी लंबे समय से इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन


ट्रंप पहले भी कर चुके हैं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना
गौरतलब है कि बीते साल अगस्त में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश और भारत के संबंधों में गिरावट आई है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक वर्गों को निशाना बनाया गया और उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं हुईं। अभी तक भी वहां हिंसा की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है। इसे लेकर ट्रंप सरकार ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार से नाराजगी भी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि 'बांग्लादेश में भीड़ हिंदुओं पर हमले कर रही है, लूटपाट कर रही है। वहां अराजकता की स्थिति है। मेरे कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं होता। कमला हैरिस और बाइडन ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हिंदुओं की अनदेखी की है।' बीते दिनों ट्रंप ने बांग्लादेश को विदेशी सहायता के तहत दिए जाने वाले फंड रोकने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें