फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर तुर्की को पाक का समर्थन पड़ा भारी, भारत ने रद्द किया पीएम मोदी का दौरा

Sun, 20 Oct 2019 03:03 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • तुर्की के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र सभा में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को समर्थन किया था
  • फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स पर पाकिस्तान का दिया था साथ
  • 27-28 अक्टूबर को सऊदी अरब में मेगा इन्वेस्टमेंट समिट के बाद तुर्की यात्रा थी प्रस्तावित
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर मामले पर तुर्की को पाकिस्तान का समर्थन करना भारी पड़ गया है। भारत ने तुर्की को कड़ा संदेश देते हुए प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय यात्रा को रद्द कर दिया है। दरअसल, तुर्की के राष्ट्रपति ने सितंबर में हुई संयुक्त राष्ट्र सभा में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करते हुए भारत का विरोध किया था।

विज्ञापन


यही नहीं फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की पैरिस में हुई बैठक के दौरान भी तुर्की ने पाकिस्तान का ही साथ दिया था। सूत्रों के मुताबिक तुर्की द्वारा पाकिस्तान को बार-बार समर्थन करने के चलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कदम उठाया है और उन्होंने अपनी दो दिवसीय दौरा को रद्द कर दिया है।

बता दें कि, 27-28 अक्टूबर को सऊदी अरब में मेगा इन्वेस्टमेंट समिट के बाद पीएम मोदी की तुर्की यात्रा प्रस्तावित थी। तुर्की के इस कदम से दोनो देशों के संबंधों में खटास आ गई है। हलांकि दोनों देशों के बीच कभी भी बेहतर संबंध नहीं रहे हैं। पीएम मोदी के इस दौरे से दोनों देशों के बीच व्यापार और सुरक्षा संबंध सुधरने की उम्मीद थी लेकिन अब यह मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन


हालांकि विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि दौरा फाइनल नहीं हुआ था, इसलिए रद्द होने का सवाल नहीं। गौरतलब है कि इसी साल ओसाका में जी-20 से इतर पीएम मोदी और अर्दोआन की मुलाकात हुई थी। जुलाई, 2018 में अर्दोआन भी दो दिन के दौरे पर भारत आए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें