फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi US Visit: 200 साल पुरानी आलीशान इमारत में दो दिन रहेंगे पीएम मोदी, खासियतें जानकर चौंक जाएंगे

Thu, 13 Feb 2025 06:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ब्लेयर हाउस व्हाइट हाउस के ठीक सामने 1651 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में स्थित है। यह ऐतिहासिक आवास कोई साधारण अतिथि गृह नहीं है, बल्कि यह अमेरिका की आतिथ्य और कूटनीति का प्रतीक है। ब्लेयर हाउस में राष्ट्रपतियों, राजघरानों और वैश्विक नेताओं की मेजबानी की जाती है, इसलिए इसे 'दुनिया का सबसे विशिष्ट होटल' कहा जाता है। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। यहां वह व्हाइट हाउस के पास स्थित 200 साल पुराने ऐतिहासिक अतिथि आवास ब्लेयर हाउस में ठहरे हैं। इसे भारतीय ध्वज से सजाया गया है। पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन


ब्लेयर हाउस व्हाइट हाउस के ठीक सामने 1651 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में स्थित है। यह ऐतिहासिक आवास कोई साधारण अतिथि गृह नहीं है, बल्कि यह अमेरिका की आतिथ्य और कूटनीति का प्रतीक है। ब्लेयर हाउस में राष्ट्रपतियों, राजघरानों और वैश्विक नेताओं की मेजबानी की जाती है, इसलिए इसे 'दुनिया का सबसे विशिष्ट होटल' कहा जाता है। 

135 कमरों का है ब्लेयर हाउस
ब्लेयर हाउस व्हाइट हाउस का 70,000 वर्ग फीट का आलीशान विस्तार है, जो चार जुड़े हुए टाउनहाउस का समूह है। इसमें 119 कमरे, 14 अतिथि शयन कक्ष, 35 बाथरूम, 3 औपचारिक भोजन कक्ष और एक ब्यूटी पार्लर है। ब्लेयर हाउस अपने मेहमानों को पांच सितारा अनुभव प्रदान करने के लिए सुसज्जित है। इसकी सजावट अमेरिकी इतिहास और शिल्प कला को दर्शाती है, जिसमें प्राचीन फर्नीचर, ललित कला और अनगिनत ऐतिहासिक कलाकृतियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें