प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बने। यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात कर स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल विकास, रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
1 of 6
सेशेल्स की स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सेशेल्स दौरे के दौरान रविवार को देश के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का सम्मान मिला। इस अवसर पर भारतीय नौसेना और सेना की संयुक्त मार्चिंग टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया।
#WATCH | Victoria, Seychelles | Prime Minister Narendra Modi attends the Golden Jubilee celebrations of the National Day of Seychelles at the Stad Linité stadium as the Guest of Honour.
सेशेल्स में भारत की सैन्य टुकड़ी का मार्च
- फोटो : X @MEAIndia
भारतीय नौसेना के बैंड ने भी अपनी प्रस्तुति दी। भारत की ओर से विशेष सम्मान के तौर पर युद्धपोत आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षाक पोर्ट विक्टोरिया पर तैनात किए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
#WATCH | Victoria, Seychelles | Prime Minister Narendra Modi attends the Golden Jubilee celebrations of the National Day of Seychelles at the Stad Linité stadium as the Guest of Honour.
NSA Ajit Doval and EAM Dr S Jaishankar were also in attendance.
सेशेल्स में भारत की सैन्य टुकड़ी का मार्च
- फोटो : X @MEAIndia
पैट्रिक हर्मिनी के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल परिवर्तन, सतत विकास, सामाजिक बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
4 of 6
सेशेल्स में भारत की सैन्य टुकड़ी का मार्च
- फोटो : X @MEAIndia
इस बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अवैध मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी और समुद्री डकैती जैसी चुनौतियों से मिलकर निपटने पर जोर दिया। भारत द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया गया।
#WATCH | Victoria, Seychelles | Prime Minister Narendra Modi attends the Golden Jubilee celebrations of the National Day of Seychelles at the Stad Linité stadium as the Guest of Honour.
सेशेल्स में भारत की सैन्य टुकड़ी का मार्च
- फोटो : X @MEAIndia
हरसंभव सहयोग देता रहेगा भारत- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सेशेल्स की विकास संबंधी प्राथमिकताओं में हरसंभव सहयोग देता रहेगा और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद और मजबूत संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सेशेल्स में भारतीय नौसेना का पोत
- फोटो : X @MEAIndia
सेशेल्स ने पीएम मोदी को किया सम्मानित
सेशेल्स ने पीएम मोदी को 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' उपाधि दी। 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' का मतलब है 'नीले क्षितिज का संरक्षक'। यह एक विशेष सम्मानजनक उपाधि है, जो उन नेताओं या व्यक्तियों को दी जाती है जिन्होंने समुद्र, समुद्री पर्यावरण, जलवायु संरक्षण और समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। सेशेल्स जैसे द्वीपीय देश के लिए महासागर उसकी जीवनरेखा हैं, इसलिए यह सम्मान उसके लिए बेहद खास माना जाता है।
Prime Minister @narendramodi attended the National Day celebrations marking the 50th anniversary of Independence of Seychelles as the Guest of Honour, becoming the first Indian Prime Minister to be accorded this honour.