फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Seychelles Visit: बापू को श्रद्धांजलि, मंदिर में दर्शन और लोगों से संवाद... तीन दिवसीय यात्रा में खास क्या?

Mon, 29 Jun 2026 02:34 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विक्टोरिया

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। दौरे के अंतिम दिन उन्होंने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा, यूपीआई, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और जलवायु परिवर्तन समेत 19 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति बनी, जिससे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती मिली। आइए, अब विस्तार से पीएम मोदी की इस विदेश यात्रा को तस्वीरों में देखते हैं...
विज्ञापन
पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के आखिरी दिन भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात कर दोनों देशों के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को नई मजबूती दी। पीएम मोदी ने राजधानी विक्टोरिया में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की। उन्होंने अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा विक्टोरिया स्थित पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा, डिजिटल भुगतान, स्वास्थ्य, ऊर्जा और ब्लू इकोनॉमी समेत 19 अहम क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा मिली।
विज्ञापन

 

मंदिर में दर्शन करते हुए पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा भारत की हिंद महासागर नीति और वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें सेशेल्स में यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू करना, जन औषधि योजना का विस्तार, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला, ग्रीन हाइड्रोजन, ब्लू इकोनॉमी और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि सेशेल्स यात्रा के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और दोनों देश भविष्य के क्षेत्रों में भी मिलकर काम करेंगे।
 

क्या रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग को सबसे ज्यादा मजबूती मिली है?

पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पीएम मोदी के दौरे के दौरान भारत ने सेशेल्स को एक फास्ट पेट्रोल वेसल भेंट किया। इसके अलावा सेशेल्स डिफेंस फोर्स को 10 यूटिलिटी वाहन और लेजर रेडियल क्लास बोट्स के पांच सेट भी सौंपे गए। सेशेल्स कोस्ट गार्ड के लिए पीएस जोरोस्टर की मरम्मत का कार्य पूरा किया गया है। वहीं, ग्लास कॉकपिट वाले डोर्नियर विमान के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया भी जारी है। इन कदमों से हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूती मिलने और भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत होने की उम्मीद है।
 

क्या डिजिटल इंडिया मॉडल अब सेशेल्स तक पहुंचेगा?

पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और सेंट्रल बैंक ऑफ सेशेल्स के बीच हुए समझौते के तहत अब सेशेल्स में यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली को लागू किया जाएगा। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग मजबूत होगा। साथ ही व्यापार, पर्यटन और आम नागरिकों के लिए लेन-देन भी आसान हो जाएगा।
 

क्या स्वास्थ्य, शिक्षा और जन कल्याण के क्षेत्र में भी बढ़ेगा सहयोग?

पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दौरे के दौरान भारत ने सेशेल्स को छह एम्बुलेंस भी सौंपीं। इसके अलावा नए सेशेल्स नेशनल हॉस्पिटल की शुरुआती तैयारियों को लेकर समझौता किया गया। जन औषधि योजना के तहत हुए समझौते से सेशेल्स के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भारतीय दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। वहीं, प्रोफेशनल और टेक्निकल एजुकेशन सेंटर की आधारशिला रखने के लिए वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी भी आयोजित की गई। इससे स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के नए अवसर मिलेंगे।
 

क्या कृषि, अंतरिक्ष और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में नए रास्ते खुले हैं?

पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में 2026 से 2031 तक की कार्य योजना पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग को लेकर भी समझौता हुआ है, जिससे भारतीय सैटेलाइट तकनीक का दायरा बढ़ेगा। इसके अलावा सेशेल्स ने कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर (सीडीआरआई) की सदस्यता ग्रहण की है। इससे आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन से निपटने के क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग और मजबूत होगा।
 

क्या आर्थिक और कानूनी साझेदारी को भी मिली नई दिशा?

सेशल्स दौरे के दौरान पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत और सेशेल्स के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिससे सीमा पार अपराध और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने में सहयोग बढ़ेगा। भारत ने सेशेल्स को 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट भी उपलब्ध कराया है। इसके अलावा सेशेल्स सरकार और एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया के बीच अम्ब्रेला लाइन ऑफ क्रेडिट समझौता भी हुआ है। यह समझौता सेशेल्स में सतत और समावेशी विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
 
विज्ञापन

क्या हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की भूमिका और मजबूत हुई है?

सेशल्स दौरे के दौरान पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक, आर्थिक और मानवीय भूमिका भी मजबूत हुई है। रक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल तकनीक, शिक्षा, अंतरिक्ष और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में हुए समझौते यह संकेत देते हैं कि भारत अब सेशेल्स का सिर्फ साझेदार नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद विकास सहयोगी बनकर उभर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें