फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Slovakia: 'आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं', पीएम मोदी के दौरे से पहले स्लोवाकिया के राष्ट्रपति का बयान

Sat, 13 Jun 2026 06:00 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, ब्रातिस्लावा।

सार

Slovakia: स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रेनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग और संबंधों को नई दिशा और नए अवसर मिलेंगे। यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया के बढ़ते संबंधों को मजबूत करेगी और व्यापार, निवेश तथा रणनीतिक सहयोग के नए रास्ते खोलेगी। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/पीटर पेलेग्रिनी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'ऐतिहासिक' यात्रा से भारत और स्लोवाकिया के बीच सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन



राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट साझा करते हुए लिखा, प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैं सोमवार को ब्रातिस्लावा में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। आपकी यह ऐतिहासिक यात्रा नई दिल्ली में हुई हमारी सकारात्मक बातचीत को आगे बढ़ाएगी। स्लोवाकिया-भारत सहयोग के नए अवसर खोलेगी।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 14 और 15 जून को मैं स्लोवाकिया की यात्रा पर रहूंगा। स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। मैं ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। शीर्ष उद्योगपतियों के साथ भी बैठकें होंगी। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता मजबूत व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंधों के लिए अनेक अवसर प्रदान करता है। 
 

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना हुए। उनकी इस यात्रा में द्विपक्षीय वार्ता, बहुपक्षीय कार्यक्रमों में भागीदारी और आर्थिक व सांस्कृतिक सहयोग पर खास फोकस रहेगा। 

फ्रांस के बाद स्लोवाकिया पहुंचेंगे पीएम
फ्रांस में कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा करेंगे। यह यात्रा स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर हो रही है। स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री फिको के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति पेलेग्रिनी से भी मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल विनिर्माण और रेलवे बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: होर्मुज से ओमान तक तनातनी: ट्रंप पर ईरान का पलटवार, भारतीय नाविकों की मौत को लेकर अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में स्लोवाकिया के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराएगी। पिछले एक वर्ष में भारत और स्लोवाकिया के संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की यात्राओं ने इस दिशा में अहम भूमिका निभाई है। इसी वजह से अब पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री स्लोवाकिया की यात्रा करने जा रहा है।

ऑपरेशन गंगा के दौरान की भारत की मदद
साल 2022 में ऑपरेशन गंगा के दौरान स्लोवाकिया ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में भारत की मदद की थी। इस अभियान के तहत स्लोवाकिया के रास्ते 1,113 भारतीय और दो विदेशी नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें