फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 में चार नई पहल का रखा प्रस्ताव; ड्रग-आतंक के खिलाफ मुकाबले पर दिया जोर, पढ़ें

Sat, 22 Nov 2025 07:53 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

PM Modi In G20: अफ्रीका में आयोजित जी20 सम्मेलन के पहले सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के विकास के रास्तों पर नई रोशनी डालने की बात कही। उनका संदेश साफ था, अब वक्त आ गया है कि हम पुराने तरीकों पर सिर्फ चलते न रहें, बल्कि उन्हें समझें, सुधारें और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक नया रास्ता बनाएं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने जी-20 में रखे ये अहम प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विकास के पैमानों को नए सिरे से सोचने की जरूरत पर जोर दिया। 'सबको साथ लेकर समावेशी और टिकाऊ आर्थिक विकास' विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जी20 ने भले ही दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को दिशा दी हो, लेकिन मौजूदा विकास मॉडल ने बड़ी आबादी को संसाधनों से दूर रखा है और प्रकृति के अत्यधिक दोहन को बढ़ावा दिया है, जिसका असर अफ्रीकी देशों में सबसे ज्यादा महसूस होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US-Venezuela Row: वेनेजुएला के पास अमेरिका का शक्ति प्रदर्शन, मादुरो पर 'आतंकी' का ठप्पा लगाने की तैयारी तेज

पीएम मोदी ने भारत की सभ्यतागत सोच, इंटीग्रल ह्यूमनिज्म, का जिक्र करते हुए कहा कि समग्र और मानवीय विकास ही दुनिया को आगे ले जा सकता है। उन्होंने चार बड़े कदम सुझाए, जो आने वाले वर्षों में दिशा बदल सकते हैं।
विज्ञापन


1. जी20 ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी
भारत ने प्रस्ताव रखा कि पारंपरिक ज्ञान- आयुर्वेद, स्थानीय चिकित्सा प्रणालियाँ, पौधों की जानकारी, जीवनशैली विज्ञान—को एक जगह संकलित कर वैश्विक स्तर पर साझा किया जाए।
इससे अच्छे स्वास्थ्य, सतत जीवनशैली और भविष्य की रिसर्च को बड़ा आधार मिलेगा।

2. जी20-अफ्रीका स्किल्स मल्टिप्लायर इनिशिएटिव
पीएम मोदी ने बताया कि भारत हमेशा अफ्रीका के साथ खड़ा रहा है, और भारत की अध्यक्षता में ही अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता मिली। अब प्रस्ताव यह है कि अगले 10 वर्षों में अफ्रीका में 10 लाख प्रशिक्षित ट्रेनर तैयार किए जाएं, ताकि कौशल विकास पूरे महाद्वीप में तेजी से पनपे।

3. जी20 ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पॉन्स टीम
उन्होंने जी20 ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पॉन्स टीम बनाने का भी प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने कहा, 'जब हम हेल्थ इमरजेंसी और प्राकृतिक आपदाओं के समय मिलकर काम करते हैं तो हम और मजबूत होते हैं। हमारी कोशिश साथी जी20 देशों के ट्रेंड मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम बनाने की होनी चाहिए जो किसी भी इमरजेंसी में तुरंत तैनात होने के लिए तैयार रहें।'

4. ड्रग-आतंक के खिलाफ वैश्विक पहल
फेंटानिल जैसी खतरनाक ड्रग्स के फैलाव और उनसे जुड़ी आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए भारत ने एक संयुक्त वैश्विक अभियान की जरूरत बताई। यह पहल वित्त, सुरक्षा और शासन से जुड़े देशों को जोड़कर तस्करी नेटवर्क तोड़ने और अवैध धन प्रवाह रोकने का काम करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Russia-Ukraine War: पुतिन ने किया US की शांति योजना का समर्थन, कहा- बन सकती है यूक्रेन युद्ध खत्म करने का आधार

साथ चलें तो हर संकट छोटा पड़ जाता है- पीएम
पीएम मोदी ने कहा, 'हम साथ चलें तो हर संकट छोटा पड़ जाता है।' पीएम मोदी ने इस दौरान जोर देकर कहा कि दुनिया को ऐसा विकास मॉडल चाहिए जो प्रकृति से संतुलन रखे और हर क्षेत्र, खासकर अफ्रीका जैसे उभरते महाद्वीप, को बराबर अवसर दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें