फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Poland Visit: वारसॉ में पीएम ने गुड महाराजा स्मारक पर दी श्रद्धांजलि; पोलिश-भारतीय विरासत को भी नमन

Wed, 21 Aug 2024 06:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ

सार

पोलैंड दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने वारसॉ में गुड महाराजा स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने पोलिश-भारतीय विरासत को भी नमन किया। उन्होंने वलीवाडे-कोल्हापुर स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
पीएम मोदी का पोलैंड दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पोलैंड के वारसॉ पहुंचे। पोलैंड में पीएम मोदी के आगमन को लेकर भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह है। वह 23 अगस्त तक पोलैंड व यूक्रेन की यात्रा पर रहेंगे। बता दें कि यह 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है। वॉरसा पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने बच्चों से उत्साह के साथ मुलाकात की। बच्चों ने गुलदस्ता देकर पीएम मोदी का स्वागत किया। पोलैंड पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "पौलैंड में उतर गया। यहां विभिन्न कार्यक्रमों का इंतजार कर रहा हूं। इस यात्रा से भारत-पोलौंड की मित्रता को गति मिलेगी, जिससे लोगों को लाभ होगा।" पीएम मोदी ने वारसॉ में गुड महाराजा मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित की। यह गुजरात में नवांनगर के महाराजा दिग्विजय सिंह जी रणजीत सिंह जी जडेजा की याद में स्थापित किया गया है। इस पर गुजरात में नवांनगर के महाराजा जामसाहब विंग कमांडर शत्रुष्यसिंहजी दिग्विजयसिंहजी जाडेजा ने प्रशंसा जताई। महाराजा दिग्विजय सिंह जी रणजीत सिंह जी जडेजा को पोलैंड में गुड महाराजा के रूप में जाना जाता है, क्योंकि दूसरे विश्वयुद्ध के समय उन्होंने रूस से लाए गए पोलैंड के करीब 1000 बच्चों को अपने राज्य में शरण दी थी और उनके लिए शिक्षा समेत अन्य सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की थी। पोलैंड सरकार उनके नाम पर कई स्कूल भी चलाती है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, मानवता और करुणा एक न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण विश्व के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं। वारसॉ स्थित जाम साहब नवांनगर स्मारक में जाम साहब दिग्विजय सिंहजी रणजीत सिंहजी जडेजा के इसी मानवीय योगदान को दर्शाया जाता है। पीएम मोदी के महाराजा जामसाहब नवांनगर, विंग कमांडर शत्रुष्यसिंहजी दिग्विजयसिंहजी जाडेजा ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड में उनके विस्तारित परिवार से बातचीत की और वारसॉ में ‘जाम साहब ऑफ नवांनगर’ स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का विचारशील हाव-भाव गुड महाराजा दिग्विजय सिंहजी रणजीत सिंहजी जडेजा की भावना व मानवता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, भारत और पोलैंड के लोगों के बीच विरासत को आगे बढ़ाने तथा ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए मैंने प्रधानमंत्री से दोनों देशों के बीच युवा, छात्र और सांस्कृतिक आदान-प्रदान स्थापित करने पर विचार करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


वलीवाडे-कोल्हापुर स्मारक पर भी अर्पित की श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने वरसॉ में वलीवडे-कोल्हापुर शिविर के स्मारक पर पोलिश-भारतीय विरासत को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने मोंटे कैसीनो युद्ध स्मारक के पास वलीवडे-कोल्हापुर शिविर के स्मारक पट्टिका पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसका उद्घाटन नवंबर 2017 में किया गया था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, यह स्मारक कोल्हापुर के महान शाही परिवार को श्रद्धांजलि है। यह शाही परिवार द्वितीय विश्व युद्ध की भयावहता के कारण विस्थापित पोलिश महिलाओं और बच्चों को आश्रय देने में सबसे आगे था। महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पास वलीवडे गांव में 5,000 से अधिक पोलिश लोग रहते थे। ये लोग एकजुट होकर अपनी मातृभूमि पर लौटने से पहले कई वर्षों तक काम करते रहे। द्वितीय विश्व युद्ध के चरम पर होने के वक्त इनमें से अधिकांश लोग पोलिश शिविरों से भागकर जमीन या समुद्र के रास्ते वहां पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री के आगमन से उत्साहित पोलैंड में रहने वाले सौरभ गिलितवाला ने कहा, "मैं मुंबई से सात साल पहले यहां आया था, पर किसी भी भारतीय पीएम का यहां दौरा नहीं हुआ। मोदी के दौरे को लेकर प्रवासी काफी उत्साहित हैं। निश्चित रूप से  उनका दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगा।"

क्या है पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम
पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान यूक्रेन भी जाएंगे। पीएम मोदी पहले 21 और 22 अगस्त को पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। इसके बाद 23 अगस्त को पीएम मोदी युद्ध में झुलस रहे यूक्रेन का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री पोलैंड से कीव तक ट्रेन से यात्रा करेंगे, जिसमें करीब 10 घंटे लगेंगे। वापसी की यात्रा भी लगभग इतनी ही अवधि की होगी। उनकी कीव यात्रा मॉस्को की उनकी हाई-प्रोफाइल यात्रा के कुछ सप्ताह बाद हो रही है, जिसकी अमेरिका और उसके कुछ पश्चिमी सहयोगियों ने आलोचना की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें