फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi-Netanyahu Talk: भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत, रक्षा और आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

Wed, 07 Jan 2026 03:13 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि बातचीत के दौरान आतंकवाद से और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ लड़ने के साझा संकल्प की पुष्टि की। जानिए दोनों के बीच क्या बात हुई।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी और पीएम बेंजमिन नेतन्याहू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बात की। उनके साथ हुई वार्ता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आगामी वर्ष में भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। नेतन्याहू के साथ दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Osman Hadi Murder: हादी के दल ने पुलिस के आरोपों से इनकार किया, इंसाफ न मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन


पीएम ने दी जानकारी
इस बातचीत को लेकर पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' जानकारी दी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "अपने दोस्त, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके खुशी हुई। उन्हें और इस्राइल के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। हमने आने वाले साल में भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही हमने क्षेत्रीय स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद से ज्यादा मजबूती से लड़ने के अपने साझा संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें