फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maldives: PM मोदी के सम्मान में मालदीव में भव्य भोज, राष्ट्रपति मुइज्जू बोले- भारत हमारा सबसे भरोसेमंद साझेदार

Sat, 26 Jul 2025 02:43 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय मालदीव दौरे पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मिले। उनका ये दौरा दोनों देशों के बीच के संबंधों में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। कारण है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक व समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। राष्ट्रपति मुइज्जू ने पीएम मोदी के सम्मान में भव्य रात्रिभोज दिया और भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद साझेदार बताया। उन्होंने रिश्तों को ऐतिहासिक बताते हुए इन्हें और गहरा करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने दो दिवसीय दौरे पर मालदीव में हैं। जहां उन्होंने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से माले स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में मुलाकात की। यह दौरा भारत और मालदीव के बीच आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से हुआ। दोनों नेताओं ने नेबरहुड फर्स्ट और विजन महासागर नीति के तहत आपसी संबंधों को और गहरा करने पर जोर दिया। इसके साथ ही राष्ट्रपति मोइज्जू ने पीएम मोदी के लिए एक भव्य और विशेष रात्रिभोज आयोजित किया। इस दौरान मुइज्जू ने भारत को मालदीव का सबसे करीबी और भरोसेमंद साझेदार बताते हुए दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की जमकर तारीफ की।

मोइज्जू ने भारत-मालदीव के रिश्चते को बताया ऐतिहासिक

विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा कि भारत और मालदीव के रिश्ते सिर्फ कूटनीतिक नहीं हैं, ये सदियों पुराने सांस्कृतिक, समुद्री और सामाजिक संबंधों से भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज भी सैकड़ों मालदीववासी भारत शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के लिए जाते हैं, वहीं भारतीय प्रवासी भी मालदीव की अर्थव्यवस्था और समाज में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की इस शाम को मैं फिर से दोहराता हूं कि मालदीव भारत के साथ अपने विशेष रिश्ते को बनाए रखने के साथ इसे और भी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी को लंबे समय तक कार्ररत पीएम बनने की दी बधाई
इसी दौरान मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक कार्यरत प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि 4,078 दिनों तक लगातार सेवा करना आपके जनसेवा और भारत की प्रगति के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुइज्जू ने बताया कि उनकी सरकार एक समावेशी, डिजिटल और युवा-सशक्तिकरण पर आधारित अर्थव्यवस्था बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में भारत की भागीदारी बेहद कीमती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पटरी पर रिश्ते: दिल्ली ने दिखाया बड़ा दिल; समुद्र सुरक्षा-हिंद महासागर में शांति के लिए काम करेंगे भारत-मालदीव

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू - फोटो : ANI

60 वर्षों की दोस्ती पर जारी किए गए स्मारक डाक टिकट
बता दें कि इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-मालदीव के 60 साल के कूटनीतिक संबंधों को चिह्नित करने के लिए एक खास डाक टिकट भी जारी किया। इस टिकट में दो पारंपरिक नौकाएं दिखाई गई हैं, जिसमें केरल की ऐतिहासिक 'उरु' और मालदीव की 'वधू धोनी' शामिल हैं। ये दोनों नावें सदियों से हिंद महासागर में व्यापार और संस्कृति की साझा विरासत का प्रतीक रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा की भावनाएं
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी मालदीव दौरे को लेकर भावनाएं साझा की। उन्होंने लिखा कि हमारी गहरी दोस्ती का एक ऐतिहासिक प्रतीक है। पीएम मोदी ने लिखा कि राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ भारत-मालदीव मैत्री के 60 साल पूरे होने पर डाक टिकट जारी किया। समय के साथ हमारा रिश्ता और मजबूत हुआ है, जो दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचा रहा है।

ये भी पढ़ें:- PM Modi Maldives Visit: 'हमारे लिए हमेशा दोस्ती पहले आती है...', भारत-मालदीव संबंधों पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

दोनों देशों के बीच साझेदारी के नए आयाम
गौरतलब है कि पीएम मोदी के इस दो दिवसीय दौरे के दौरान भारत और मालदीव के बीच कई अहम समझौते हुए। इनमें व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़ी पहलें शामिल हैं, जो मालदीव के विकास को नई रफ्तार देंगी। साथ ही दोनों पक्षों ने यूपीआई, रुपे कार्ड और स्थानीय मुद्रा में व्यापार की शुरुआत का स्वागत किया। प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और द्विपक्षीय निवेश संधि पर भी चर्चा हुई, जिससे व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही बैठक में मछली पालन, मौसम विज्ञान, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्माकोपिया और 4850 करोड़ रुपये की नई क्रेडिट लाइन सहित कुल 6 समझौते हुए। इससे मालदीव का सालाना कर्ज भुगतान 40% कम हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें