प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। जिनके तहत दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले गए हैं। किसी भी भारतीय पीएम का यह 40 साल में पहला न्यूजीलैंड दौरा है। प्रधानमंत्री के इस दौरे को दोनों देशों के रिश्तों में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्या-क्या समझौते हुए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए अहम समझौते
- भारत और न्यूजीलैंड की तरफ से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने रोडमैप 2030 बनाया है, जिसके तहत अगले चार साल के लिए संयुक्त एक्शन के लिए एक ढांचा बनाया जाएगा। दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक स्तर पर मजबूत किया जाएगा। इसमें व्यापार, रक्षा, मैरीटाइम सुरक्षा, पर्यटन, संस्कृति, खेल, कृषि तकनीक, लोगों के बीच संबंध, हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत किया जाएगा।
- दोनों देश साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 7 अरब डॉलर तक ले जाने पर सहमत हुए हैं
- दोनों देश बातचीत, कोऑर्डिनेशन, जानकारी के लेन-देन और संयुक्त गतिविधियों के जरिए हिंद प्रशांत क्षेत्र में बेहतर समुद्री सहयोग के लिए एक फ्रेमवर्क बनाएंगे।
- भारत और न्यूजीलैंड हाइड्रोग्राफी और नॉटिकल कार्टोग्राफी के मामले में सहयोग करेंगे, जिसके तहत समुद्री नेविगेशन, डेटा शेयरिंग, ट्रेनिंग और क्षमता निर्माण में सहयोग को मजबूत करेंगे।
- भारत और न्यूजीलैंड की सेनाओं के बीच लॉजिस्टिकल सपोर्ट में सहयोग से जुड़ा एक समझौता हुआ है।