प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां IBSA लीडर्स की बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका वाले त्रिकोणीय फोरम के अंदर सहयोग को गहरा करने के भारत के समर्पण को दोहराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 सम्मेलन से इतर रविवार को जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात की। इस मुलाकात में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी शामिल रहे। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
आईबीसीए नेताओं की बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां IBSA लीडर्स की बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका वाले त्रिकोणीय फोरम के अंदर सहयोग को गहरा करने के भारत के समर्पण को दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने G20 सम्मेलन से इतर जोहान्सबर्ग में मुलाकात की। IBSA समूह सहयोग को बढ़ावा देने, ग्लोबल गवर्नेंस सिस्टम में सुधार लाने और विकासशील देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर फोकस करता है।
सितंबर में, विदेश मंत्री एस जयशंकर, ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा और दक्षिण अफ्रीका की मंत्री सिंडीसिवे चिकुंगा ने न्यूयॉर्क में सालाना यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली सेशन के दौरान मुलाकात की थी। मंत्रियों ने 40 देशों में 51 प्रोजेक्ट्स के साथ दक्षिण दक्षिण सहयोग की पहल के तहत IBSA फंड को मजबूत करने, बढ़ाने पर सहमति जताई थी। नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों को बिना शर्त नकारने की बात भी दोहराई थी और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की अपील की। मंत्रियों ने अमेरिका की टैरिफ नीति की भी आलोचना की और इससे दुनिया के अस्थिर होने के खतरे की आशंका जताई।
जी20 सम्मेलन में पीएम मोदी ने ड्रग्स और आतंक के गठजोड़ को खत्म करने की अपील की
इससे पहले शनिवार को जी20 सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दुनियाभर के देशों से ड्रग और आतंक के गठजोड़ को खत्म करने की प्राथमिकता तय करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने पारंपरिक ज्ञान के प्रसार, हेल्थकेयर रेस्पॉन्स टीम बनाने और दुर्लभ खनिजों को वितरण को आसान बनाने जैसे सुझाव दिए।
मेलोनी से मिले पीएम मोदी
G20 के इतर मेलोनी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक हुई। मेलोनी एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ये एक दोस्ताना और सकारात्मक बातचीत रही। मेलोनी ने लिखा कि इस बैठक में आने वाले वर्षों में इटली और भारत के बीच साझेदारी को और मजबूत करने का साझा वादा किया गया।