फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Cyprus Visit: पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति को तोहफे में दिया कश्मीरी रेशमी कालीन, जानिए खासियत

Mon, 16 Jun 2025 10:26 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स तोहफा भी दिया। 
विज्ञापन
PM Modi Cyprus Visit - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी ने साइप्रस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान निकोसिया में राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स से बातचीत की। उन्होंने भारत-साइप्रस सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की। इस बीच पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स को तोहफे में कश्मीरी रेशमी कालीन भेंट किया। उन्होंने राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स को तोहफे की खासियत भी बताई। इसके साथ ही साइप्रस की प्रथम महिला फिलिपा करसेरा को सिल्वर क्लच पर्स उपहार में दिया।
विज्ञापन

 

कश्मीर के कारीगरों ने तैयार किया है कालीन
पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस को कश्मीरी सिल्क कालीन भेंट किया। यह कालीन गहरे लाल रंग का है। इस पर हल्के पीले और लाल रंग के बॉर्डर हैं। इसमें पारंपरिक बेल और ज्यामितीय आकृतियां हैं। यह दो रंगों वाला बेहतरीन कालीन है, जो देखने के कोण और रोशनी के आधार पर रंग बदलता हुआ दिखाई देता है। कश्मीरी रेशम कालीन भारत की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत की उत्कृष्ट कृतियां हैं। कालीन को कश्मीर घाटी में कुशल कारीगरों ने सदियों पुरानी हाथ से गांठ लगाकर बनाया है।  शुद्ध शहतूत के रेशम से बनी और प्राकृतिक रंगों से रंगी इन कालीनों में क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता- झीलों, चिनार के पेड़ों और फूलों के पैटर्न से प्रेरित जटिल डिजाइन हैं। 
 

पर्स में मंदिर और शाही कला से प्रेरित पुष्प डिजाइन
पीएम ने साइप्रस की प्रथम महिला फिलिपा करसेरा को सिल्वर क्लच पर्स उपहार में दिया। आंध्र प्रदेश का यह खूबसूरत सिल्वर क्लच पर्स पारंपरिक धातु के काम को आधुनिक शैली के साथ जोड़ता है। रिपोसे तकनीक का इस्तेमाल कर बनाए गए पर्स में मंदिर और शाही कला से प्रेरित विस्तृत पुष्प डिजाइन हैं। केंद्र में एक अर्ध-कीमती पत्थर लालित्य का स्पर्श है और इसका घुमावदार आकार, फैंसी हैंडल और सजाए गए किनारे इसे एक शाही रूप देते हैं। विशेष मौकों के लिए मुख्य रूप से उपयोग किए जाने वाला यह पर्स अब एक स्टाइलिश एक्सेसरी का आइटम है, जो आधुनिक तरीके से भारत की समृद्ध शिल्प परंपरा को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें