फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्काउंट को लेकर प्लम्बर ने महिला को चाकू से गोदा, मां और पड़ोसी को भी किया बुरी तरह से घायल

Thu, 10 Sep 2020 12:49 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कजाकिस्तान
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

डिस्काउंट को लेकर पूछने पर कजाकिस्तान में एक प्लम्बर ने महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। महिला को बचाने आए उसकी मां और पड़ोसी पर भी उस युवक ने चाकू से वार किए  जिसमें वो दोनों भी बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन


युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि उसका नाम गुप्त रखा गया है। जिस महिला पर प्लम्बर ने हमला कर हत्या की उसकी उम्र 32 साल है।


स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्लम्बर को ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए बुलाया गया था। डिसकाउंट को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि प्लम्बर ने अपनी जेब से चाकू निकाला महिला पर चाकू से हमला कर  दिया। जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मीडिया को बताया, महिला के गर्दन पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हुई। पुलिस को आरोपी ने बताया कि पैसों की छूट को लेकर झकड़ा बढ़ गया था जिसके बाद उसने ये कदम उठाया। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें