फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका जाने की है तैयारी?: जान लें USCIS का नया नियम, वरना अधूरा आवेदन पड़ सकता है भारी

Thu, 06 Aug 2026 10:41 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) ने अपने अधिकारियों को यह अधिकार फिर से दे दिया है कि वे अधूरे या आवश्यक दस्तावेजों के बिना जमा किए गए इमिग्रेशन लाभ संबंधी आवेदनों को बिना अतिरिक्त नोटिस जारी किए सीधे खारिज कर सकते हैं। नई नीति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और यह लंबित तथा नए, दोनों तरह के आवेदनों पर लागू होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) ने अपने अधिकारियों को फिर से यह विवेकाधिकार (Discretion) दे दिया है कि यदि कोई व्यक्ति इमिग्रेशन लाभ के लिए अधूरा आवेदन जमा करता है या पात्रता साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराता, तो अधिकारी बिना अतिरिक्त अवसर दिए भी उसका आवेदन खारिज कर सकते हैं।

विज्ञापन


पहले आवेदकों को कितना समय दिया जाता था?
इससे पहले लागू नीति के तहत, यदि किसी आवेदन में अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेजों की जरूरत होती थी, तो आवेदकों को रिक्वेस्ट फॉर एविडेंस (RFE) या नोटिस ऑफ इंटेंट टू डिनाई (NOID) मिलने के बाद जवाब देने के लिए 12 सप्ताह का समय दिया जाता था। वहीं, यदि यह नोटिस अमेरिका के बाहर भेजा जाता था, तो जवाब देने की समय-सीमा में अतिरिक्त 14 दिन भी जोड़े जाते थे।

USCIS ने नई नीति के पीछे क्या तर्क दिया?
USCIS ने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा, 'आवेदनकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह आवेदन दाखिल करते समय यह साबित करे कि वह मांगे गए इमिग्रेशन लाभ के लिए पात्र है और निर्णय होने तक उसकी पात्रता बनी रहती है।'
विज्ञापन


किस स्थिति में आवेदन सीधे खारिज किया जा सकता है?
USCIS के अनुसार, यदि कोई आवेदक अपनी पात्रता साबित करने में विफल रहता है या आवेदन के साथ आवश्यक प्रारंभिक दस्तावेज जमा नहीं करता, तो एजेंसी बिना RFE या NOID जारी किए भी आवेदन खारिज कर सकती है।

नई नीति कब से लागू होगी और किन पर असर पड़ेगा?
नई नीति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इसका असर केवल नए आवेदनों पर ही नहीं, बल्कि उन सभी आवेदनों पर भी पड़ेगा जो फिलहाल USCIS के पास लंबित हैं। नई गाइडलाइन के तहत USCIS अधिकारी आवश्यक प्रारंभिक दस्तावेजों के अभाव में आवेदन खारिज कर सकते हैं। यदि आवेदन दाखिल करते समय पात्रता स्थापित नहीं होती है, तब भी उसे अस्वीकार किया जा सकता है। हालांकि, यदि अधिकारी उचित समझें, तो वे अतिरिक्त दस्तावेज मांगने के लिए RFE जारी करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Mass Shooting In US: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत; एक घायल का इलाज जारी
विज्ञापन


USCIS ने इस बदलाव की जरूरत क्यों बताई?
USCIS ने कहा कि उसके संज्ञान में ऐसे मामले आए थे, जिनमें कुछ लोग जानबूझकर अधूरे आवेदन दाखिल कर देते थे ताकि मूल आवेदन पर फैसला आने तक वे रोजगार प्राधिकरण जैसे अन्य इमिग्रेशन लाभ हासिल कर सकें। एजेंसी का मानना है कि नई नीति ऐसे मामलों पर रोक लगाने में मदद करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें