फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane Crash: दक्षिण कोरिया में पक्षी के टकराने से हुआ था विमान हादसा, इंजन में मिले पंख और खून के धब्बे

Mon, 27 Jan 2025 01:08 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

दक्षिण कोरिया की जेजू एयरलाइंस का विमान मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रैश हो गया था। हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विमान के इंजन से पक्षी टकराया था। इसके बाद विमान अनियंत्रित हो गया। विमान के दोनों इंजन में पक्षी के पंख और खून के धब्बे मिले हैं। 
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया में भीषण विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने दक्षिण कोरिया में हुए भीषण विमान हादसे की असली वजह सामने आ गई है। हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विमान के इंजन से पक्षी टकराया था। इसके बाद विमान अनियंत्रित हो गया। सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में सामने आया कि विमान के दोनों इंजन में पक्षी के पंख और खून के धब्बे मिले हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रवासी बतख बैकाल डील हो सकती है। इंजन से मिले पंख और खूब के धब्बे के नमूने विशेष संगठनों को भेजे गए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया हादसे से चार मिनट पहले विमान के ब्लैक बॉक्स ने रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी। पहले अधिकारियों ने बताया था कि हवाई यातायात नियंत्रकों ने हादसे से कुछ मिनट पहले विमान को पक्षी के टकराने के जोखिम के बारे में चेतावनी दी थी।

हवाई अड्डे से हटाई जाएगी दीवार
हादसे के बाद दक्षिण कोरिया ने एलान किया था कि जिस दीवार से विमान टकराया था, उसे हटाया जाएगा। मुआन हवाई अड्डे के कुछ विशेषज्ञों ने बताया था कि दीवार पर विमान को उतरने के लिए दिशा देने वाले एंटीना लगे हैं। इसने हादसे को और गंभीर बनाया। 
विज्ञापन


179 लोगों की हुई थी मौत
29 दिसंबर 2024 को दक्षिण कोरिया की जेजू एयरलाइंस का बोइंग 737-800 विमान थाईलैंड से दक्षिण कोरिया आ रहा था, लेकिन मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय क्रैश हो गया था। विमान रनवे पर फिसलते हुए एक दीवार से टकराया और उसमें धमाके के साथ आग लग गई। विमान में क्रू समेत 181 लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ दो ही बच सके और बाकी 179 लोगों की मौत हो गई। यह विमान हादसा दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े विमान हादसों में से एक था। हादसे का वीडियो सामने आया था, जिसमें विमान रनवे पर फिसलकर दीवार से टकरा गया और इससे विमान में विस्फोट के साथ आग लग गई। विमान का लैंडिंग गियर खराबी की वजह से नहीं खुला, जिसके चलते हादसा हुआ। 

विज्ञापन

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें