फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: पिज्जा की दुकान चलाने वाला पाकिस्तान भेजता था राइफल, कुबूला अपराध

Sun, 18 Jul 2021 01:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

अफताब 19 दिसंबर, 2014 को इन्हीं आरोपों में अपना अपराध स्वीकार कर चुका है। संघीय अभियोजनकर्ताओं के अनुसार मलिक अपर मार्लबोरो में पिज्जा की एक दुकान का मालिक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में पिज्जा की दुकान चलाने वाले पाकिस्तानी मूल के शख्स ने अर्ध स्वचालित राइफल, उसके पुर्जे और सामान अवैध रूप से पाकिस्तान निर्यात करने के मामले में अपना अपराध स्वीकार किया है। कामरान अशफाक मलिक (35) और सह आरोपी वालीद अफताब (22) अमेरिका से सामानों की अवैध तस्करी के मामले में 10 साल की सजा का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अफताब 19 दिसंबर, 2014 को इन्हीं आरोपों में अपना अपराध स्वीकार कर चुका है। संघीय अभियोजनकर्ताओं के अनुसार मलिक अपर मार्लबोरो में पिज्जा की एक दुकान का मालिक है।

वहीं पाकिस्तान के लाहौर में भी उसका घर है। अफताब इसी दुकान में काम करता था। मलिक ने सितंबर और अक्तूबर 2012 के बीच विभिन्न आग्नेयास्त्रों और इससे जुड़े सामानों की ब्रिक्री करने वालों से करीब 48 एआर-15 100 कारतूस की खरीद की।
विज्ञापन


संघीय अभियोजनकर्ताओं के अनुसार प्रतिवादियों ने ऐसी वस्तुओं के निर्यात के लिए कभी जरूरी लाइसेंस हासिल नहीं किए थे। अदालत में दिए गए दस्तावेजों के मुताबिक 28 नवंबर 2012 को यूएई के दुबई स्थित हवाईअड्डे पर नियमित जांच के दौरान बिना निर्यात लाइसेंस के पाकिस्तान में निर्यात के लिए प्रतिबंधित हथियारों के पुर्जे पैकेज में पाए जाने के बाद यह मामला सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें