फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piyush Goyal in UK: '2047 तक भारत को 32 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना लक्ष्य', लंदन में बोले पीयूष गोयल

Fri, 20 Jun 2025 01:22 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन दौरे पर लंदन में पीयूष गोयल ने कहा कि 2047 तक भारत 32 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। साथ ही उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर कहा कि भारत एआई को अपनाने जा रहा है। हम इसे रोजगार के लिए खतरा नहीं मानते।

विज्ञापन
पीयूष गोयल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री - फोटो : X @PiyushGoyal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन दौरे पर गए भारत के उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के 32 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य पर जोर दिया। जहां लंदन के साइंस म्यूजियम में आयोजित फ्यूचर फ्रंटियर्स फोरम में भारत के आर्थिक भविष्य और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर कई सारी बड़ी बातें की। साथ ही उन्होंने भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक रिश्तों और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों और समृद्ध विरासत को साझा करते हैं।

32 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्ता बनाने का लक्ष्य

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आज 2500-3000 डॉलर प्रति व्यक्ति आय वाला देश है, लेकिन हमारा सपना है कि 2047 तक जब हम आजादी के 100 साल पूरे करेंगे, तब भारत 32 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बने। उन्होंने ब्रिटेन की राजनीतिक पार्टियों की स्थिरता और परिपक्वता की सराहना करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि हमारे यहां भी विपक्ष इतना परिपक्व हो। 

ये भी पढ़ें:- Yoga Day 2025: देश ही नहीं विदेशों में भी योग दिवस को लेकर लोगों में उल्लास; अमेरिका में हो रहीं खास तैयारियां
विज्ञापन


इसके साथ ही गोयल ने ब्रिटेन और भारत के बीच व्यापार समझौते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की पिछली सरकार के साथ व्यापार समझौते को लेकर कई बातचीत हुई और नई लेबर सरकार ने सत्ता में आने के बाद भी उन प्रयासों को आगे बढ़ाया। गोयल ने कहा कि लेबर सरकार का ये कदम परिपक्व राजनीति का उदाहरण है।

भारत में एआई की बढ़ती लोकप्रियता पर भी बोले गोयल
इसके साथ ही फ्यूचर फ्रंटियर्स फोरम में केंद्रीय मंत्री गोयल ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भारत में बढ़ती लोकप्रियता पर भी बातें की। उन्होंने कहा कि भारत एआई को अपनाने जा रहा है और हम इसे रोजगार के लिए खतरे के रूप में नहीं देखता। उन्होंने कहा कि एआई से डेटा विश्लेषण और नई संभावनाओं को समझने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Stealth Fighter Jet: भारत में ही बनेगा पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट, रक्षा मंत्रालय ने मांगे आवेदन

साथ ही उन्होंने एआई के दुरुपयोग की आशंका जताई और कहा कि फर्जी वीडियो, ट्वीट्स और मीम्स जैसे गलत इस्तेमाल से बचने के लिए एआई पर नैतिक नियंत्रण जरूरी है। गोयल ने कहा कि हर समस्या का हल अंततः इंसानी दिमाग ही करेगा, और इंसानी सोच हमेशा सर्वोच्च रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें