फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: दुनिया में पहली बार सूअर की किडनी से हुआ ट्रांसप्लांट, चिकित्सकों को मरीज के जल्द ठीक होने की उम्मीद

Fri, 22 Mar 2024 06:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल ने एक बयान में कहा कि यह पहली बार है कि सूअर की किडनी किसी जीवित व्यक्ति में प्रत्यारोपित की गई है। इसके अलावा दो पुरुषों को पिग हार्ट ट्रांसप्लांट (सूअरों से हृदय प्रत्यारोपण) किया गया था, हालांकि दोनों की कुछ महीनों के भीतर मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोस्टन में डॉक्टरों ने सूअर की आनुवंशिक रूप से संशोधित किडनी 62 वर्षीय एक मरीज में प्रत्यारोपित की। डॉक्टरों ने कहा कि वेमाउथ (मैसाचुसेट्स) के रहने वाले मरीज रिचर्ड रिक स्लेमैन ठीक हो रहे हैं और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलने की उम्मीद है। मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल ने एक बयान में कहा कि यह पहली बार है कि सूअर की किडनी किसी जीवित व्यक्ति में प्रत्यारोपित की गई है। इसके अलावा दो पुरुषों को पिग हार्ट ट्रांसप्लांट (सूअरों से हृदय प्रत्यारोपण) किया गया था, हालांकि दोनों की कुछ महीनों के भीतर मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें