फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर संडे पर बम धमाकों से दहला श्रीलंका, धमाकों के तुरंत बाद की तस्वीरें

Sun, 21 Apr 2019 03:13 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका में बम धमाके - फोटो : social media
विज्ञापन
ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका में सिलसिलेवार बम धमाके हुए हैं। यहां रविवार को श्रीलंका समयानुसार सुबह 8.45 में धमाका हुआ। सुबह के वक्त तीन चर्च और तीन पांच सितारा होटल में बम धमाके हुए थे। इसके बाद दोपहर को दो और बम धमाके हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
श्रीलंका में बम धमाके - फोटो : social media
एक विस्फोट राजधानी कोलंबो के कोचचिकड़े में स्थित सेंट एंथोनी चर्च में हुआ। वहीं दूसरा धमाका कटाना के कटुवापिटीया चर्च में हुआ। तीसरा धमाका बट्टीकलाओ चर्च में हुआ है। इसके अलावा राजधानी कोलंबो के पांच सितारा होटल शंगरी-ला होटल, सिन्नमन ग्रांड और किंग्सबरी में भी धमाके की खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 7
श्रीलंका में बम धमाके - फोटो : social media
इन विस्फोटों में बहुत से लोगों की मौत हो गई है जिसमें विदेशी पर्यटकों के शामिल होने की संभावना है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है। जिसमें नौ विदेशी भी शामिल हैं। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। 

4 of 7
श्रीलंका में बम धमाके - फोटो : social media
कोलंबो नेशनल अस्पताल के अधिकारी ने कहा, 'घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना है।' 
विज्ञापन

5 of 7
श्रीलंका में बम धमाके - फोटो : social media
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार ईस्टर के मौके पर चर्च जाने वाले लोगों को इन धमाकों में निशाना बनाया गया है। अभी तक श्रीलंका सरकार ने इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। 
विज्ञापन

6 of 7
श्रीलंका में बम धमाके - फोटो : social media
जानकारी के अनुसार कोलंबो में सेना के 200 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है। इसी बीच श्रीलंका स्थित भारतीय दूतावास ने श्रीलंका में रहने वाले भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर +94777903082 +94112422788 +94112422789 जारी किए हैं।
विज्ञापन

7 of 7
श्रीलंका में बम धमाके - फोटो : social media
बता दें ये बम धमाके वेलापुल्लई प्रभाकरण की मौत के करीब एक दशक बाद हुए हैं। प्रभाकरण लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम या लिट्टे का संस्थापक था। उसकी मौत के बाद से श्रीलंका में काफी शांति थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next