फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia: जब शादी से लौटते वक्त मौत से हुआ सामना, मेहमानों की पिकअप दो ट्रकों के बीच पिसी; 13 लोगों की गई जान

Mon, 13 Jul 2026 09:27 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा पर शादी समारोह से लौट रहे मेहमानों से भरी एक पिकअप व्यस्त हाईवे पर दो ट्रकों के बीच बुरी तरह फंस गई। इस भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर शादी से लौट रहे मेहमानों की पिकअप हाईवे पर दो ट्रकों के बीच फंस गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यू टर्न लेते समय पीछे से ट्रक की टक्कर के बाद पिकअप दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां एक और ट्रक से भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन

 
आखिर कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय यातायात पुलिस प्रमुख उंदांग स्यारिफ हिदायत ने बताया कि यह हादसा रविवार दोपहर इंद्रामायु रीजेंसी के कियाजारन कुलोन गांव के पास उत्तरी तटीय हाईवे पर हुआ। सभी लोग पड़ोसी परेआन गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

पिकअप दो ट्रकों के बीच कैसे आ गई?
पुलिस के अनुसार, सभी लोग एक खुली पिकअप में सवार थे। हाईवे पर यू टर्न लेने के लिए चालक ने डिवाइडर के कट के पास वाहन की रफ्तार धीमी की और उसे रोक दिया। तभी पीछे से उसी दिशा में आ रहे एक विंग बॉक्स ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर के बाद क्या हुआ?
हिदायत ने बताया कि पहली टक्कर के बाद पिकअप सामने वाली लेन में जा पहुंची, जहां विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक ने भी उसे टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण पिकअप में सवार एक दर्जन से अधिक लोग उछलकर हाईवे पर जा गिरे।  पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए पांच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें कुछ को मामूली जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बाजार में मौत बनकर घुसी कार: नौसेना अधिकारी की लापरवाही ने ली कई लोगों की जान; कहां का है मामला?
विज्ञापन


इंडोनेशिया में ऐसे हादसे बार बार क्यों होते हैं?
इंडोनेशिया में सड़क हादसे अक्सर जानलेवा साबित होते हैं। इसकी बड़ी वजह ओवरलोड वाहन, सड़क सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजाम और यातायात नियमों का ठीक तरह से पालन नहीं किया जाना माना जाता है। यही कारण है कि ऐसे हादसों में हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान चली जाती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें