फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे नहीं चुकाने पर कंगाल पाकिस्तान को मलेशिया ने दिया झटका, विमान जब्त कर यात्रियों को उतारा

Fri, 15 Jan 2021 03:30 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
विज्ञापन
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तान को उसके दोस्त मलयेशिया ने तगड़ा झटका दिया है। मलयेशिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के बोइंग-777 विमान को जब्त कर लिया। इस विमान को स्थानीय अदालत के आदेश के बाद जब्त किया गया है। एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि वह राजनयिक चैनलों के माध्यम से मामले को आगे बढ़ाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, पीआईए ने 2015 में एक वियतनामी कंपनी से बोइंग-777 सहित दो विमान किराए पर लिए थे। पीआईए ने एक बयान में कहा, 'मलयेशिया की एक स्थानीय अदालत ने पीआईए के एक विमान को जब्त कर लिया है। इसमें पीआईए और ब्रिटेन की अदालत में लंबित एक अन्य पक्ष के बीच कानूनी विवाद से संबंधित एकतरफा निर्णय लिया गया है।' 
 

हालांकि एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि विमान को कहां जब्त किया गया है और न ही उसने अदालती मामले की जानकारी दी। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि यह स्थिति 'अस्वीकार्य' है और उसने पाकिस्तान की सरकार से इस मामले को राजनयिक माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए समर्थन मांगा है।
विज्ञापन





यह भी पढ़ें- पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने फर्जी डिग्री, गबन करने वाले 63 कर्मचारियों को बर्खास्त किया
विज्ञापन


यात्रियों को निकाला बाहर
पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किस कदर बेइज्जती हो रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मलयेशिया ने विमान को जब्त करने से पहले सारे यात्रियों को विमान से बाहर निकाल दिया। इसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इन विमानों को विभिन्न कंपनियों से समय-समय पर ड्राई लीज पर लिया गया है। जब्त किया गया विमान कराची से मलयेशिया पहुंचा था। जानकारी के अनुसार विमान जब्ती के कारण 18 सदस्यीय स्टाफ कुआलालंपुर में फंस गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार अब उन्हें 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें