फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

London: लंदन में छुट्टी मना रहे दुबई के क्राउन प्रिंस की मेट्रो में फोटो वायरल, आसपास के लोग पहचान भी नहीं पाए

Tue, 16 Aug 2022 05:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मेट्रो में भले ही उन्हें किसी ने ना पहचाना हो, मगर बीते महीने उनका एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लंदन में दुबई के लोग उनके साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए थे। इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर में दुबई के क्राउन प्रिंस अपने पिता और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के साथ दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
दुबई के क्राउन प्रिंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम की एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है। दरअसल, क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस समय लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। लंदन में मस्ती करते के दौरान की तस्वीरों को वह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 14.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में उनके द्वारा साझा किया गया एक पोस्ट वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


लंदन अंडरग्राउंड में नजर आए दुबई के क्राउन प्रिंस
वायरल पोस्ट में वे अपने दोस्त के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें वे लंदन अंडरग्राउंड में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बिल्कुल साधारण यात्रियों की तरह इसमें सफर किया। लंदन अंडरग्राउंड में उनको देखकर ही उनकी सादगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि मेट्रो की तरह ही लंदन अंडरग्राउंड, रैपिड ट्रांजिट सिस्टम काम करता है। ये ग्रेटर लंदन और इंग्लैंड में बकिंघमशायर, एसेक्स और हर्टफोर्डशायर के निकटवर्ती काउंटियों के कुछ हिस्सों में है।



ये दिया कैप्शन
इस तस्वीर में शेख हमदान अपने दोस्त के साथ लंदन अंडरग्राउंड के डिब्बे के बीच में खड़े नजर आ रहे हैं। उनके दोस्त का नाम बद्र अतीज बताया जा रहा है। इतना ही नहीं दोनों को ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने पहचान नहीं। दुबई के प्रिंस ने एक सप्ताह पहले ये पोस्ट किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,"हमें एक लंबा रास्ता तय करना है और बद्र पहले से ही ऊब चुके हैं।" मेट्रो में भले ही उन्हें किसी ने ना पहचाना हो, मगर बीते महीने उनका एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लंदन में दुबई के लोग उनके साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर में दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम जिन्हें फ़ैज़ा के नाम से भी जाना है, अपने पिता और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के साथ दिख रहे हैं। क्राउन प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता और अपने दो बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें