फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसजेंडर की हत्या के दोषी अमेरिकी नौसेनिक को फिलीपींस ने किया निर्वासित

Mon, 14 Sep 2020 05:16 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
विज्ञापन
President Rodrigo Duarte - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिलीपींस में ट्रांसजेंडर की हत्या करने के दोषी एक अमेरिकी नौसैनिक को राष्ट्रपति की ओर से माफी मिलने के बाद रविवार को उसे अमेरिका निर्वासित कर दिया गया।

विज्ञापन


हत्या के इस मामले के बाद फिलीपींस में अमेरिकी सेना की मौजूदगी संबंधी एक समझौते के विरोध में लोगों का गुस्सा उमड़ पड़ा। लांस कार्पोरल जोसफ स्कॉट पेमबर्टन ने 2014 में यह पता चलने पर कि जेनिफर लॉडे ट्रांसजेंडर है, उसकी हत्या कर दी थी और इस मामले में वह दोषी करार दिया गया था। अपने देश रवाना होने से पहले पेमबर्टन ने जेनिफर के परिवार के लिए तथा राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के लिए एक संदेश छोड़ा है।


आव्रजन प्रवक्ता डेना सेंडोवाल ने बताया कि फिलीपीन के आव्रजन अधिकारी और अमेरिका के सुरक्षाकर्मी 25 वर्षीय पेमबर्टन को हवाई अड्डे तक लेकर गए जहां उसे एक सैन्य विमान में बिठाया गया। सोमवार को दुर्तेते ने पेमबर्टन को ‘बिना शर्त पूर्ण माफी’ दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें