फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World: फिलीपींस में निर्माणाधीन इमारत ढहने से चार की मौत, 17 लापता; बचाव कार्य जारी

Mon, 25 May 2026 03:50 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला

सार

फिलीपींस में शनिवार को एक इमारत ढह गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि बारिश के चलते राहत और बचाव कार्यों में परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपींस के उत्तरी पंपांगा प्रांत के एंजेल्स सिटी में एक इमारत ढहने से चार लोगों की मौत हो गई। सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि अभी भी 17 लोग लापता हैं। बचाव अभियान जारी है। स्थानीय अग्निशमन ब्यूरो के अनुसार, मलबे से तीन शव निकाले गए और एक मलेशियाई नागरिक, जो पास के एक होटल में ठहरा हुआ था, गिरते मलबे की चपेट में आकर मारा गया।
विज्ञापन


26 लोगों को बचाया गया
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर तक कम से कम 26 लोगों को बचा लिया गया था। इनमें से 24 लोग ढही हुई इमारत से और दो लोग पास के होटल से बचाए गए। इनमें से दस लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा शनिवार रात भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, एंजेल्स सिटी में शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच लगभग 44 मिमी बारिश हुई थी।

बारिश के चलते राहत और बचाव कार्यों में आ रही मुश्किलें
लोक निर्माण विभाग के सचिव विंस डिजोन ने कहा कि बचाव कार्य मुश्किल हालात में जारी है। मौके पर मलबा बहुत अस्थिर है और बिजली के खुले तार भी मौजूद हैं, जिससे बचावकर्मियों को खतरा बना हुआ है। अग्निशमन ब्यूरो की प्रवक्ता साजिली ने कहा कि इमारत ढहने के बाद बचाव कार्य बहुत चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि बचावकर्मियों की हलचल से भी मलबा हिल सकता है और नीचे फंसे लोगों को और नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें