फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस ने दो अमेरिकी सांसदों को अपने देश में किया प्रतिबंधित

Sun, 29 Dec 2019 03:41 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते (फाइल फोटो)
विज्ञापन

फिलीपींस ने दो अमेरिकी सांसदों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है और अमेरिकी नागरिकों के लिए वीजा की शर्तों को कड़ा कर दिया है। फिलीपींस ने यह कदम अमेरिका के लगाए कुछ प्रतिबंधों और सहायता कम करने के जवाब में उठाया है। फिलीपींस में सरकार की आलोचक सांसद को जेल में डाले जाने पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने सभी अमेरिकी नागरिकों के फिलीपींस आने के लिए वीजा प्रावधान अनिवार्य कर दिया है। साथ ही अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड डर्बिन और पैट्रिक लेही पर प्रतिबंध लगा दिया है। दुर्तेते ने यह कदम 2020 के अमेरिकी बजट में फिलीपींस की सहायता में कटौती के बाद उठाया है। अमेरिका ने फिलीपींस में सांसद लीला डी लीमा को नशीले पदार्थो के धंधे में गलत तरीके से फंसाए जाने की बात कही है।

लीमा दुर्तेते सरकार द्वारा निरंकुश तरीके से नशीले पदार्थो के खिलाफ अभियान चलाए जाने का विरोध कर रही थीं। इस अभियान में लोगों को मनमाने तरीके से गिरफ्तार किया जा रहा था और बिना चेतावनी के गोली मारी जा रही थी। इस अभियान में सैकड़ों निर्दोषों के मारे जाने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें