फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल के दाम: नेपाल में पेट्रोल की कीमत अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंची, बिक रहा 142 नेपाली रुपये प्रति लीटर

Thu, 03 Feb 2022 12:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।

सार

नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन के प्रवक्ता बिनितमणि उपाध्याय ने बताया कि वह तेल के दाम बढ़ाने के लिए मजबूर है। सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स भी पेट्रोलियम की कीमत को महंगा बना रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में सरकारी स्वामित्व वाले पेट्रोलियम आपूर्तिकर्ता द्वारा बिक्री से होने वाले नुकसान के कारण आधी रात से तेल की कीमतों में वृद्धि के बाद देश में पेट्रोल उत्पादों का मूल्य अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस नए समायोजन के साथ, नेपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 142 रुपये, डीजल और मिट्टी के तेल की कीमत 125 रुपये प्रति लीटर होगी।

विज्ञापन


नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन (एनओसी) ने पेट्रोल, डीजल और मिट्टी के तेल की कीमतों में 3 नेपाली रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की जो आधी रात से प्रभावी हो गई।

इससे पहले 14 मार्च 2014 को, एनओसी ने ईंधन की कीमत 140 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दी थी और तब से कम बनी हुई थी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती के साथ कच्चे तेल की कीमत भी वैश्विक रूप से बढ़ रही है। एनओसी के प्रवक्ता बिनितमणि उपाध्याय ने बताया कि वह तेल के दाम बढ़ाने के लिए मजबूर है। सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स भी पेट्रोलियम की कीमत को महंगा बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें