फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: नामित रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की बढ़ी मुश्किलें, भाभी ने हलफनामे में पत्नी के साथ मारपीट का लगाया आरोप

Wed, 22 Jan 2025 09:01 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

दिन-प्रतिदिन अमेरिका के नामित रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक तरह जहां उनके नामांकन में गड़बड़ी को लेकर सीनेट जांच में लगी हुई है तो दूसरी ओर उनकी भाभी डैनियल ने एक और आरोपों से भरा हलफनामा दायर कर उनकी मुश्किलें सातवें आसमान तक पहुंचा दी है। 
विज्ञापन
पीट हेगसेथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में रक्षा मंत्री के लिए नामित पीट हेगसेथ की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जहां उनके नामांकन में गड़बड़ी की जांच कर रही सीनेट को हेगसेथ के खिलाफ एक और हमफनामा मिला, जिसमें उनकी भाभी ने उनपर अपनी दूसरी पत्नी सामंथा के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। हलफनामे में उनकी भाभी डैनियल हेगसेथ ने कहा कि उन्होंने फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) को इस बारे में दिसंबर में बताया था, लेकिन यह जानकारी कांग्रेस से साझा नहीं की गई क्योंकि सांसद हेगसेथ के नामांकन पर विचार कर रहे थे।
विज्ञापन


भाभी डैनियल का आरोप
रक्षा मंत्री के लिए नामित पीट हेगसेथ को लेकर उनकी भाभी डैनियल ने बताया कि सामंथा की बातों से हमेशा लगता था कि वो किसी खतरे में हैं। डैनियल ने ये भी बताया कि सामंथा अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा एक सुरक्षित शब्द का इस्तेमाल करती थीं, जिससे वो अपने लोगों को अपने आप के खतरे में होने का एहसास करा सकें और मदद मांग सकें। 

इसको लेकर डैनियल ने दावा किया कि 2015 या 2016 में सामंथा ने उस शब्द का उपयोग किया उन्हें ये बताने के लिए किया था कि वो खतरे में है, जिसके बाद डैनियल को मदद के लिए तीसरे पक्ष से संपर्क करना पड़ा। साथ ही डैनियल ने हलफनामे में यह बताया गया कि पीट हेगसेथ ने बार-बार शराब पीने की आदत को लेकर और घरेलू विवादों के बारे में सामंथा के साथ दुर्व्यवहार किया। 
विज्ञापन


भाभी ने बताया देश के लिए खतरा
इतना ही नहीं उनकी पूर्व भाभी डैनियल ने सीनेट में दाखिल हलफनामें इस बाता जिक्र किया वे इन आरोपों को जनता के सामने रखना चाहिए, क्योंकि उन्हें डर था कि अगर पीट हेगसेथ का नामांकन रक्षा सचिव के रूप में मंजूर हो जाता है, तो यह सेना और देश के लिए खतरनाक हो सकता है।

रिपब्लिकिन नेताओं ने आरोपों को बताया एक चाल
पीट हेगसेथ के नामांकन की जांच कर रहे सांसदों को जब एक और हलफनामा मिला तब इसको लेकर रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं की कई सारी प्रतिक्रिया सामने आई। इसमें कुछ नेताओं ने कहा कि वे इन नए आरोपों का समर्थन नहीं कर रहें है। वहीं कुछ रिपब्लिकिन पार्टी के नेताओं ने इन आरोपों को डेमोक्रेट्स पार्टी की चाल बताया।

दूसरी ओर पीट हेगसेथ पर उनकी भाभी डैनियल के द्वारा लगाए गए आरोपों को डेमोक्रेट्स का साथ मिला। डेमोक्रेट्स ने इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते मांग सीनेट से मांग की है कि इस आरोपों को लेकर और जानकारी जुटाई जाए और सभी के साथ साझा की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें