फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pervez Musharraf: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक थे परवेज मुशर्रफ? नौकरों को देते थे 5 लाख रुपए सैलरी!

Sun, 05 Feb 2023 02:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pervez Musharraf Net Worth: परवेज मुशर्रफ के ऑफशोर बैंक अकाउंट्स में ही करीब दो अरब पाकिस्तानी रुपए का कैश था। चुनाव आयोग में दिए हलफनामे के अनुसार, मुशर्रफ की संपत्ति में पत्नी के पास बैंक अल-फलाह के 1.96 मिलियन शेयर, 170 गोल्ड ज्वैलरी आइटम, 60 लाख का फर्नीचर और 80 लाख रुपए का अन्य सामान भी था।
विज्ञापन
pervez musharraf - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन हो गया है। मुशर्रफ लंबे समय तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति सत्ता के केंद्र रहे। तानाशाह रहने के दौरान परवेज मुशर्रफ पर अरबों रुपए की संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए पाकिस्तान से बाहर भेजने के आरोप लगे थे। तो आइए जानते हैं कि पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ कितनी संपत्ति के मालिक थे?

विज्ञापन


पाकिस्तान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में परवेज मुशर्रफ ने अपनी संपत्ति करीब 62 करोड़ पाकिस्तानी रुपए घोषित की थी। पाकिस्तान के जियो टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार,  पनामा पेपर लीक मामले में भी परवेज  मुशर्रफ का नाम सामने आया था और आरोप लगे थे कि परवेज मुशर्रफ ने अरबों रुपए ऑफशोर अकाउंट्स के जरिए देश के बाहर भेजे थे। रिपोर्ट के अनुसार, परवेज मुशर्रफ के ऑफशोर बैंक अकाउंट्स में ही करीब दो अरब पाकिस्तानी रुपए का कैश था। इसके अलावा चल-अचल  संपत्ति अलग थी। चुनाव आयोग में दिए हलफनामे के अनुसार, मुशर्रफ की संपत्ति में पत्नी के पास बैंक अल-फलाह के 1.96 मिलियन शेयर, 170 गोल्ड ज्वैलरी आइटम, 60 लाख का फर्नीचर और 80 लाख रुपए का अन्य सामान भी था। अपनी किताब में मुशर्रफ ने स्वीकार किया था कि वह एक सामान्य परिवार से थे और उनके परिवार के पास ज्यादा पैसे नहीं थे लेकिन किताब में उन्होंने दावा किया कि वह अपने नौकरों को ही 5 लाख रुपए की सैलरी हर माह देते थे। 

सेलेब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, साल 2022 में पवरेज मुशर्रफ की कुल संपत्ति 2 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 55 करोड़ पाकिस्तानी रुपए थी। नई दिल्ली में पैदा हुए परवेज मुशर्रफ का परिवार भारत पाकिस्तान बंटवारे के बाद पाकिस्तान के कराची शिफ्ट हो गए थे।  साल 2001 से 2008 तक वह पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें राष्ट्रद्रोह का दोषी ठहराया गया था। जिसके बाद मेडिकल के आधार पर वह 2016 में दुबई चले गए थे और तब से वह दुबई में ही रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें