दक्षिणी अमेरिकन देश पेरू में एक अंतरप्रांतीय बस भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अयाकुचो क्षेत्र से अरेक्विपा जा रहे इंटरओशनिक हाईवे पर शनिवार तड़के करीब तीन बजे बस 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई।