फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए झाड़ियों से कूदा दामाद, ससुर ने चला दी गोली

Sun, 06 Oct 2019 10:38 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्लोरिडा में जन्मदिन पर ससुर को सरप्राइज देने का हर्जाना एक व्यक्ति को जान देकर चुकाना पड़। एक शख्स अपनी पत्नि के साथ नॉर्वे से हजारों किमी. की लंबी उड़ान भरकर ससुर को जन्मदिन पर सरप्राइज देने प्लोरिडा पहुंचा था। लेकिन उसकी एक छोटी सी भूल ने उसकी जान ले ली। गुरुवार को रिचर्ड डेनिस का 62वां जन्मदिन था। इस अवसर पर नॉर्वे में रहने वाले उनके दामाद और बेटी फ्लोरिडा पहुंचे।

विज्ञापन


घर पहुंचकर दोनों पीछे के दरवाजे को पीटने लगे। रिचर्ड डेनिस इस आवाज को सुनकर चौंक गए और अपनी बंदूक लेकर घर के बाहर निकले और देखा एक व्यक्ति झाड़ियों से बाहर आ रहा है। यह देखते ही उन्होंने गोली चला दी।

गोली बर्गैन के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे को देखकर डेनिस बहुत दुखी हो गए और फफक कर रोने लगे। परिवार के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने इसे हादसा मानते हुए डेनिस पर कोई मामला दर्ज नहीं किया। दरअसल, उसी रात उनका अपने पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। डेनिस ने इस घटना पर बेहद दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि अनजाने में इस तरह की गलती हो जाएगी।

उन्होंने कहा, मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मेरे जन्मदिन पर कोई इतनी दूर बिना बताए आ सकता है। थोड़ी ही देर पहले मेरा पड़ोसी के साथ झगड़ा हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें