फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभूतपूर्व: मंगल ग्रह से आई नई आवाज! नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने रिकॉर्ड किया वीडियो

Sat, 08 May 2021 04:34 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

स्पेस एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मंडरा रहे इंजेन्यूइटी हेलीकॉप्टर की आवाज के साथ एक वीडियो जारी किया है, जिसे पर्सिवरेंस रोवर ने रिकॉर्ड किया है। 
विज्ञापन
नासा का पर्सिवरेंस रोवर - फोटो : Twitter - @NASA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की  स्पेस एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन की खोज (मार्स मिशन) में फरवरी माह में पर्सिवरेंस नामक रोवर को लाल ग्रह पर भेजा था। इसके साथ ही नासा ने अपने छोटे से हेलीकॉप्टर इंजेन्यूइटी को भी भेजा था। बता दें, नासा लगातार इंजेन्यूइटी की अलग-अलग तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है। इसी कड़ी में अब इस स्पेस एजेंसी ने मंगल ग्रह पर मंडरा रहे इंजेन्यूइटी हेलीकॉप्टर की आवाज के साथ एक वीडियो जारी किया है, जिसे पर्सिवरेंस रोवर ने रिकॉर्ड किया है। 

विज्ञापन

 
मच्छर के भिनभिनाहट की तरह सुनाई पड़ रही आवाज
वीडियो में इंजेन्यूइटी की आवाज किसी मच्छर के भिनभिनाहट की तरह सुनाई दे रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मंगल ग्रह पर पर्सिवरेंस रोवर ने इंजेन्यूइटी हेलीकॉप्टर की आवाज को कैद किया है। नासा ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
नासा ने करीब तीन मिनट का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मंगल ग्रह से नई आवाज: हमारे यानी नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने इंजेन्यूइटी मार्स हेलीकॉप्टर से आने वाली बीट्स को पकड़ा है! यह पहली बार है कि किसी अन्य ग्रह पर एक स्पेसक्राफ्ट ने एक अलग स्पेसक्राफ्ट की आवाज को रिकॉर्ड किया।’ वीडियो में इंजीन्यूटी हेलीकॉप्टर को उड़ान भरते हुए देखा जा सकता है और घूमने के दौरान उसके पंखों (ब्लेड) की आवाज साफ सुनाई पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें