फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: स्थायी आव्रजन 35 हजार के बजाय 1.95 लाख, ऑस्ट्रेलिया कौशल और श्रम बल की कमी से जूझ रहा

Sat, 03 Sep 2022 06:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, केनबरा।

सार

सरकारों, ट्रेड यूनियनों, व्यवसायों और उद्योगों के 140 प्रतिनिधियों के दो दिनी शिखर सम्मेलन में गृह मामलों की मंत्री क्लेयर ओनील ने 30 जून 2023 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए इस वृद्धि की घोषणा की। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने शुक्रवार को एलान किया कि वह चालू वित्त वर्ष में स्थायी आव्रजन सीमा 35,000 से बढ़ाकर 1.95 लाख कर देगी। ऑस्ट्रेलिया कौशल और श्रम बल की कमी से जूझ रहा है।

विज्ञापन


सरकारों, ट्रेड यूनियनों, व्यवसायों और उद्योगों के 140 प्रतिनिधियों के दो दिनी शिखर सम्मेलन में गृह मामलों की मंत्री क्लेयर ओनील ने 30 जून 2023 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए इस वृद्धि की घोषणा की। 

ओनील ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई नर्सें दो वर्षों से दो-तीन शिफ्ट में काम कर रही हैं। ग्राउंड स्टाफ की कमी के कारण उड़ानें रद्द हो रही हैं। फलों को पेड़ों पर सड़ने के लिए छोड़ दिया जा रहा है, क्योंकि तोड़ने वाला कोई नहीं था। हमारा ध्यान पहले देश के लोगों को नौकरियां देना होता है लेकिन कोरोना का असर ऐसा है कि भले आशंकाएं दूर कर दी जाएं, पर हजारों श्रमिकों की कमी रहेगी। 
विज्ञापन


कुशल लोग कनाडा, जर्मनी और ब्रिटेन जाना पसंद कर रहे...ऑस्ट्रेलिया की गृह मामलों की मंत्री क्लेयर ओनील ने कहा कि कई कुशल और प्रतिभाशाली लोग ऑस्ट्रेलिया के बजाय कनाडा, जर्मनी और ब्रिटेन में प्रवास करना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया राष्ट्र हित में अपने आव्रजन कार्यक्रम के पुनर्निर्माण के लिए एक समिति गठित करेगा। विश्व की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं। यही देश के लिए कुशल कामगारों की पूर्ति का सबसे बेहतर रास्ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें