फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Russia Relations: 'भारत-रूस संबंध से कोई दिक्कत नहीं...', जानें पुतिन से ऐसा क्यों बोले पाकिस्तानी पीएम

Tue, 02 Sep 2025 09:48 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

Shehbaz Sharif On India-Russia Relations: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रूस-भारत संबंधों पर कहा कि उन्हें रूस-भारत द्विपक्षीय संबंध बिलकुल ठीक लगते हैं। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि पाकिस्तान को इससे कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
भारत रूस के रिश्तों पर बोले शहबाज शरीफ - फोटो : X @CMShehbaz / ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चीन में मुलाकात की है। इस दौरान शरीफ ने तमाम मुद्दों पर पुतिन के साथ चर्चा की है। शहबाज शरीफ ने भारत और रूस के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि 'पाकिस्तान, भारत और रूस के रिश्तों का सम्मान करता हैं, इससे उसे कोई भी दिक्कत नहीं है।' वहीं रूस के साथ अपने रिश्तों को और गहरा करने को लेकर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान-रूस के साथ मजबूत संबंध चाहता है, जो क्षेत्र की प्रगति में पूरक होंगे। उन्होंने साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Immigration Protests: 'लॉस एंजेलिस में नेशनल गार्ड का इस्तेमाल अवैध', कोर्ट बोला- ट्रंप प्रशासन ने कानून तोड़ा
 
शहबाज शरीफ ने एक्स पर किया पोस्ट
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी मुलाकात के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- बीजिंग की अपनी वर्तमान यात्रा के दौरान, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक अत्यंत गर्मजोशीपूर्ण और रचनात्मक बैठक हुई। हमने अस्ताना (2024) में हुई अपनी पिछली मुलाकात को याद किया और साझा हितों के विभिन्न क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय संबंधों की सकारात्मक गति पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MHA: नेपाल-भूटान के नागरिकों को भारत आने के लिए पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं, गृह मंत्रालय का आदेश

राष्ट्रपति पुतिन ने रूस आने का दिया निमंत्रण- शरीफ
अपने पोस्ट में शहबाज शरीफ ने आगे लिखा- मैंने व्यापार, संपर्क, ऊर्जा, कृषि, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आदान-प्रदान में रूस के साथ अपने सहयोग को गहरा करने की पाकिस्तान की तत्परता पर जोर दिया। हमने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और बहुपक्षीय मंचों, विशेष रूप से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में पाकिस्तान-रूस सहयोग बढ़ाने के महत्व पर सहमति व्यक्त की। नवंबर में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की सीएचजी बैठक के लिए रूस आने के लिए राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से मुझे दिए गए उदार निमंत्रण के लिए मैं उनका आभारी हूं। पाकिस्तान और रूस अपने लोगों के पारस्परिक लाभ के साथ-साथ क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए मजबूत संबंध बनाने की दिशा में एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें