फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: दोनों टीका लगवा चुके लोग कर सकेंगे स्विट्जरलैंड की यात्रा

Wed, 30 Jun 2021 06:20 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, स्विट्जरलैंड

सार

  • स्विट्जरलैंड में प्रवेश के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट या क्वारंटीन की जरूरत नहीं होगी
  • जो कोरोना को मात दे चुके हैं वे अब बिना रोक टोक के स्विट्जरलैंड की कर सकेंगे यात्रा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीके की दोनों खुराक लेने वाले या फिर जो लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं वे अब बिना रोक टोक के स्विट्जरलैंड की यात्रा कर सकेंगे। यहां के फेडरल काउंसिल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने बताया कि डेल्टा जैसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न वाले मुल्कों से आने वाले टीके का पूरा कोर्स करने वाले और कोरोना रिकवर लोगों को स्विट्जरलैंड में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें कोविड निगेटिव रिपोर्ट या फिर क्वारंटीन की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


हालांकि, वैरिएंट ऑफ कंसर्न वाले मुल्कों से आने वाले लोगों को तभी देश में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जब ये पूरी तरह से स्पष्ट होगा कि वैक्सीनेशन पूरी सुरक्षा प्रदान करती है। फेडरल काउंसिल ने कहा कि जिन लोगों को टीका नहीं लगा है और वे कोरोना से रिकवर नहीं हुए हैं ऐसे लोगों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी और क्वारंटीन में जाना होगा।

काउंसिल ने कहा कि स्विट्जरलैंड में इस्तेमाल होने वाली वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ कम प्रभावी हैं। हालांकि, ये वायरस से ज्यादा सुरक्षा देती हैं। स्विस सरकार ने यह भी घोषणा की है कि देश में अंतरराष्ट्रीय यात्रा और आवेदन के क्षेत्रों के मामले में सहायक दस्तावेजों के रूप में कोविड सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय यात्रा में और कॉन्टैक्ट क्वारंटीन के मुद्दे पर कोविड सर्टिफिकेट के अलावा अन्य वैकल्पिक सहायक दस्तावेज का भी विकल्प है। इसके अतिरिक्त, बच्चों को कोरोना टेस्ट या वायरस से रिकवर होने का एक कोविड सर्टिफिकेट भी जारी किया जा सकता है। काउंसिल के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों के सर्टिफिकेट एक ही एप में जमा किए जा सकते हैं। ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें