फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: लंदन में दांत चमकाने और शरीर सुडौल बनाने के लिए लोग कर रहे मोटी रकम खर्च

Mon, 17 May 2021 11:03 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रिटेन में जुलाई के बाद कोरोना संक्रमण खत्म होने का दावा किया जा रहा है। इस बीच ब्रिटिश लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी गंभीर दिख रहे हैं। खासकर दांतों की चमक बरकरार रखने के लिए वह मोटी रकम खर्च करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
british woman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। यूके स्ट्रेन ने कई देशों में अपना बुरा प्रभाव छोड़ा है। इस स्ट्रेन को काफी खतरनाक माना गया है। इस बीच ब्रिटिश अपनी सेहत संवारने को लेकर खासे चिंतित नजर आए। इसमें भी दांतों की चमक फीकी ना पड़ जाए इसको लेकर वह लाखों रुपये खर्च करने को तैयार हैं। खासकर लंदन के लोग दांतों को लेकर बेहद संजीदा और गंभीर हैं। लंदन में साल भर में ढाई लाख से ज्यादा पूछताछ दांतों को चमकाने को लेकर की गईं है।  सबसे अहम बात यह कि ज्यादातर लोगों ने पूछा कि वे हॉलीवुड के सितारों की तरह दांत कैसे चमकाएं। भले ही इसके लिए उन्हें मोटी रकम क्यों ना चुकानी पड़े। 
विज्ञापन


यह खुलासा ब्रिटेन में हुए एक सर्वे में हुआ है। एक निजी एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन वाले दांतों को लेकर सबसे अधिक पूछताछ करते दिखे। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि दांतों को चमकाने को लेकर साल भर में ब्रिटेन में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने जानकारी जुटाई है। इनमें से एक चौथाई, यानी 25% अकेले लंदन में पूछताछ की गई, जबकि बर्मिंघम के लोग दूसरे स्थान पर रहे। वहां 34,000 लोगों ने पूछताछ की।

मैनचेस्टर में भी शरीर संवारने के लिए लोग उत्सुक
वहीं मैनचेस्टर और लिवरपूल के लोगों में भी दांतों को संवारने और शरीर को सुडौल बनाने में दिलचस्पी दिखी। ब्रिस्टल, मैनचेस्टर और लिवरपूल में इस विषय को लेकर 19,200 लोगों ने पूछताछ की गई। हालांकि शेफील्ड के लोग दांतों को चमकाने को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं दिखे। यहां के लोगों ने अपने दांतों को मोतियों की तरह सफेद बनाने को लेकर ज्यादा उत्सुकता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें