फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: ह्यूस्टन में लोगों ने दी पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि, भारत से की कड़े कदम उठाने की अपील

Sun, 27 Apr 2025 03:34 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन

सार

ह्यूस्टन के सुगरलैंड मेमोरियल पार्क में प्रार्थना सभा की शुरुआत भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद एक हिंदू पुजारी ने दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की। वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों की भीड़ ने मौन रखा। उत्तरी अमेरिका के अन्य शहरों में भी मृतकों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। 
विज्ञापन
ह्यूस्टन में प्रदर्शन करते भारतीय अमेरिकी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले की दुनियाभर में निंदा हो रही है। ह्यूस्टन में सैकड़ों भारतीय अमेरिकियों ने पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही भारत से ऐसे हमलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की। उत्तरी अमेरिका के अन्य शहरों में भी मृतकों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। 
विज्ञापन


ह्यूस्टन के सुगरलैंड मेमोरियल पार्क में प्रार्थना सभा की शुरुआत भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद एक हिंदू पुजारी ने दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की। वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों की भीड़ ने मौन रखा। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने शोक मनाने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे। लोग निर्दोषों की हत्या बंद करो, आतंकवाद के खिलाफ भारतीय अमेरिकी, कश्मीर पीड़ितों के लिए न्याय, और हिंदू जीवन मायने रखता है लिखी तख्तियां थामे हुए थे। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजे। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी मंत्री की भारत को गीदड़भभकी, कहा- हमने अपने 130 परमाणु हथियार भारत के लिए रखे
विज्ञापन


कार्यक्रम में एक वक्ता ने कहा कि भारत को कश्मीर से लेकर मुर्शिदाबाद तक हिंदुओं की हत्याओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। दूसरे वक्ता ने समुदाय से निर्दोष हिंदुओं की अमानवीय हत्याओं के खिलाफ़ एकजुट होने की अपील की। राजनीतिक टिप्पणीकार सुनंदा वशिष्ठ ने कहा कि हम पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष हिंदुओं की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करते हैं। यह सिर्फ व्यक्तियों पर नहीं बल्कि मानवता, शांति और आस्था के सिद्धांतों पर हमला था।
 
उत्तरी अमेरिका में हुईं प्रार्थना सभाएं
पहलगाम हमले के मृतकों की आत्म शांति के लिए उत्तरी अमेरिका में भी प्रार्थनाएं हुईं। कनाडा के ओंटारियो में श्री भगवद् गीता पार्क, सिएटल में डेनी पार्क, कैलिफोर्निया के आर्टेसिया में पायनियर बुलेवार्ड, डलास में टेक्सास विश्वविद्यालय और जॉर्जिया के अटलांटा में सभाएं हुईं। 

ये भी पढ़ें: एफबीआई निदेशक काश पटेल ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- भारत सरकार को अमेरिका का पूरा समर्थन

सिएटल के डेनी पार्क में वाशिंगटन हिंदू शिक्षा और सेवा फाउंडेशन के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होना थीम के तहत सभा में लगभग 50 लोग एकत्र हुए। अटलांटा में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (NFIA) के अध्यक्ष राज राजदान ने हत्याओं की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और मूर्खतापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी एकजुट हैं। ये हमले हमें नहीं तोड़ पाएंगे।

विज्ञापन

कनाडा में निकाला कैंडल मार्च। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
कनाडा में भारतीयों ने निकाला कैंडल मार्च
पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कनाडा के टोरंटो में हिंदू फोरम और अन्य हिंदू कनाडाई संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला। टोरंटो की सड़कों पर पांच सौ से ज्यादा कनाडाई हिंदू, यहूदी, बलूच और ईरानी नागरिक एकत्र हुए। उन्होंने मार्च निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। सभी ने कनाडा सरकार से पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग की। कनाडाई पत्रकार डैनियल बोर्डमैन ने कहा कि हम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ खड़े हैं, न कि अपराधी के साथ, क्योंकि कश्मीरी हिंदुओं ने अपने इतिहास में सात नरसंहारों का सामना किया है। अगर हम इसके खिलाफ खड़े नहीं होते हैं, दुनिया एक मजबूत स्थिति नहीं लेती है, तो उन्हें आठवें नरसंहार का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा होने से रोकना महत्वपूर्ण है और इसका एक हिस्सा कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाना है, जिन्हें आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। मुझे लगता है कि कनाडाई सरकार को एक मजबूत बयान जारी करने की जरूरत है। हम यह मानसिकता नहीं रख सकते कि दुनिया भर की वैचारिक समस्याएं हमें यहां प्रभावित नहीं करेंगी। हम एक वैश्वीकृत दुनिया में रहते हैं। इसलिए बुरे विचारों का मुकाबला करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें