साइबेरिया में बिकनी में जश्न मनाते लोग...
- फोटो : twitter
साइबेरिया में नए साल के आगमन की खुशी में लोग खूब जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही माइनस 39 डिग्री सेल्सियस तापमान में स्विमवीयर और बिकिनी में एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें कुछ लोग जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो जाने के बाद लोग कमेंट भी खूब कर रहे हैं। कोई इनके साहस की तारीफ कर रहा है तो कोई इसे मूर्खतापूर्ण हरकत बता रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है है जिसमें दर्जनभर से ज्यादा युवक-युवतियां कड़ाके की ठंड में स्विमवीयर और बिकिनी में पार्टी कर रहे हैं। वीडियो में ये बर्फ से ढके सेंट्रल-स्क्वॉयर में डांस करते दिख रहे हैं। इसे देखकर लोग इन्हें कपड़े पहनने की नसीहत दे रहै हैं।
हर साल साइबेरिया के शहर टॉम्स्क में दूर-दूर से लोग नए साल का जश्न मनाते आते हैं। यह जगह इन्हीं चीजों के लिए प्रसिद्ध भी है। कुछ लोगों ने कमेंट किया है- वास्तव में टॉम्स्क में बहुत ठंड पड़ रही है और तापमान -40 डिग्री तक चला गया है।