फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के बाद अब न्यूजीलैंड में बवाल: कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ संसद तक पहुंचे लोग, ट्रकों से सड़कों को किया जाम

Tue, 08 Feb 2022 03:35 PM IST
रोमा रागिनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

'हमें अपनी आजादी वापस दो' और 'जबरदस्ती सहमति नहीं है; जैसे मैसेज से सजी सैकड़ों गाड़ियां संसद भवन के आसपास की सड़कों पर खड़ी की गई हैं।
विज्ञापन
कोरोना प्रतिबंधों का न्यूजीलैंड में विरोध - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना प्रतिबंधों और वैक्सीनेशन के विरोध में मंगलवार को न्यूजीलैंड की संसद के पास ट्रकों और वाहनों से रोड को जाम कर दिया गया है। कनाडा के बाद यहां भी लोग प्रदर्शन पर उतर गए हैं। 'हमें अपनी आजादी वापस दो' और 'जबरदस्ती सहमति नहीं है; जैसे मैसेज से सजी सैकड़ों गाड़ियां संसद भवन के आसपास की सड़कों पर खड़ी की गई हैं।

विज्ञापन


सिटी सेंटर के चारों तरफ भी भारी संख्या में लोग हॉर्न बजाते हुए जमा हो गए हैं। लोगों का कहना है कि हमारे अधिकारों का हनन किया जा रहा है। हमारी बातें सरकार सुन नहीं रही है। 
एक प्रदर्शनकारी का कहना है कि 'मुझे वैक्सीन लग गई है लेकिन मैं वैक्सीनेशन अनिवार्य करने के खिलाफ हूं। मुझे लगता है कि वैक्सीनेशन के लिए लोगों को मजबूर करना शर्मनाक है।' हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्व रहा। पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया है और ना ही कोई बड़ी घटना हुई। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने एक रेडियो से बातचीत में कहा कि उनका प्रदर्शन पर चर्चा का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि न्यूजीलैंड के अधिकांश लोगों ने सरकार के वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए अपना समर्थन दिखाया है। 96 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। जिसने कोरोना के बीच जीने में लोगों को सक्षम बनाया है।

न्यूजीलैंड में स्वास्थ्य, कानून, शिक्षा और रक्षा जैसे कुछ क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए कोविड टीकाकरण अनिवार्य है। यहां लोगों को रेस्तरां, खेल आयोजनों और धार्मिक जगहों पर प्रवेश करने के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य है। हालांकि, सार्वजनिक परिवहन, सुपरमार्केट, स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने के लिए इसकी आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें