फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरिया 51 पर धावा बोलने के लिए तैयार हो रहे लोग, सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग संभव

Fri, 20 Sep 2019 04:11 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,नेवादा
विज्ञापन
Area 51 - फोटो : Seeker
विज्ञापन

अमेरिका के नेवादा में सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की चिंताओं के कारण एरिया 51 में होने वाले 'म्यूजिक फेस्टिवल एलियनस्टॉक' को रद्द कर दिया गया है। ऐसी खबर है कि कुछ लोग इस क्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। यह घोषणा भी की गई है कि इस घुसपैठ को सोशल मीडिया पर सजीव प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन


एरिया 15 नामक एक 'इमर्सिव एंटरटेनमेंट' कंपनी ने एरिया 51 पर छापा मारने की घोषणा की है। कंपनी ने ट्विटर पोस्ट के जरिये अपना बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि इस घटना को रिकॉर्ड भी किया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि एक छोटे समूह ने इस काम में उनका हाथ बंटाने का वादा किया है। इस समूह का दावा है कि एलियंस या परग्रही एरिया 51 में बंधक बनाकर रखे गए हैं और उन्हें स्वतंत्र कराया जाएगा।

एक फेसबुक इवेंट पेज 'स्टॉर्म एरिया 51 दे कान्ट स्टॉप ऑल ऑफ अस' के जरिये लोगों को इसमें शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। इस पेज के एडमिन का दावा है कि एरिया 51 के आसपास के क्षेत्रों में काफी संख्या में लोग आने लगे हैं। 'लास वेगस रिव्यू जर्नल' के अनुसार नेवादा मार्ग पर माइल स्टोन 375 से कुछ दूर लोगों ने टेंट लगाना शुरू कर दिया है। इन सभी का कहना है कि वो एलियन देखकर ही जाएंगे।
विज्ञापन


काफी तादाद में लोग नेवादा के इस इलाके में होने वाले संगीत समारोह के बहाने एलियन देखने के लिए जुट गए हैं। हालांकि शहर के प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे यहां से दूर रहें। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के आयोजकों पर कई मुकदमे चल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जिन लोगों ने पैसे देकर इस इवेंट के लिए टिकट खरीदा वो यहां की बदइंतजामी देखकर नाराज हो सकते हैं और अनियंत्रित भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें