फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के लिए नैतिक सिद्धांतों को अपनाएगा पेंटागन

Wed, 26 Feb 2020 04:01 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mark Esper - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पेंटागन ने सोमवार को सशस्त्र बलों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपयोग के लिए ‘नैतिक सिद्धांतों’ को अपनाने की घोषणा की। इसका उद्देश्य अमेरिकी टेक दिग्गजों को सेना के साथ सहयोग करने के लिए आश्वस्त करना है।

विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने एक बयान में कहा कि एआई तकनीक भविष्य के युद्धक्षेत्र में बहुत कुछ बदल देगी, लेकिन अमेरिका की जिम्मेदारी और न्यायसंगत व्यवहार के प्रति प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं होगा।

बयान के अनुसार नियमित रूप से चीन में पुलिस द्वारा चेहरे की पहचान तकनीक के उपयोग की आलोचना करने वाले पेंटागन ने एआई तकनीक के लिए स्पष्ट, अच्छी तरह से परिभाषित उपयोग स्थापित करने का वादा किया है।
विज्ञापन


पेंटागन के बयान में कहा गया है कि अपने निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक कौशल का अनुभव कराने वाली ऐसी तकनीक विश्वसनीय भी होगी और इसमें पारदर्शी प्रणाली भी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें